सीजी भास्कर, भिलाई, 11 नवंबर 2026। नेशनल हाइवे और शहर के प्रमुख ओवरब्रिजों पर राहगीरों, खासकर महिलाओं से पर्स, गहने और मोबाइल झपटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्ष्मण राव (Bhilai Highway Snatching Case) बाइक से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, जामुल, छावनी और सुपेला थाना क्षेत्रों की कुल 7 वारदातों का खुलासा किया है। उसके कब्जे से करीब 3 लाख 60 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें : Presidential honor : छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को आज राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
CCTV और मुखबिरों से मिला सुराग
लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं को देखते हुए खुर्सीपार पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर पुलिस ने लक्ष्मण राव (29 वर्ष), निवासी कुम्हारी, भिलाई को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : Fire at the SLRM center : कुसमुंडा के बंद SLRM सेंटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
पांच थाना क्षेत्रों में 7 वारदातें
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, जामुल, छावनी और सुपेला थाना क्षेत्रों में सात झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। वह सुनसान पलों का फायदा उठाकर बाइक से राहगीरों के पास पहुंचता और झपट्टा मारकर पर्स, मोबाइल या गहने छीनकर भाग जाता था। आरोपी ने तुलसी ट्रेडर्स चौक, डबरा पारा ब्रिज, पावर हाउस ओवरब्रिज और चंद्र मौर्य टॉकीज के आसपास वारदातें करना स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें : Sakti Coal Tender Fraud : कोयले का सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी! रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन पर FIR
3.60 लाख का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल, 5 ग्राम का सोने का सिक्का, एक टूटा हुआ सोने का मंगलसूत्र, चार मोबाइल फोन और 1,300 रुपये नकद जब्त किए हैं। इसके अलावा दो महिलाओं के पर्स/बैग, चेकबुक, पासबुक, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड और पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें : Raipur Drug News : पुलिस को चकमा देकर भागा एमडीएमए तस्कर, 3 घंटे बाद फिर दबोचा! पेड़ के नीचे छिपा रखा था 4.93 ग्राम ड्रग्स
पुलिस ने लोगों से की अपील
पुलिस ने नागरिकों से सड़क, पुल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवाजाही के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि पर्स सड़क की ओर लटकाकर न चलें और चलते समय मोबाइल पर बात करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने में दें।
यह भी पढ़ें : Baba takes aim the PM : टीएस सिंहदेव का PM मोदी पर निशाना, बोले- प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट एक्सपर्ट नहीं, देश के पीएम हैं



