CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NIA Action : छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 4 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एक अब भी फरार

NIA Action : छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 4 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एक अब भी फरार

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
NIA Action
NIA Action

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले (NIA Action) में कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने चार और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन आरोपियों पर नक्सलियों के लिए अवैध फंड कलेक्शन और वितरण का आरोप है।

चार्जशीट में सुनीता पोटाम, शंकर मुचक्की और दशरथ उर्फ दसरू मोडियम के नाम शामिल हैं। ये सभी मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) के पदाधिकारी थे। एनआईए (NIA Action) के अनुसार चौथा आरोपी मल्लेश कुंजाम सीपीआई (माओवादी) का सशस्त्र कैडर है, जो अब भी फरार है।

एमबीएम, माओवादी संगठन (NIA Action) का फ्रंटल ग्रुप था, जिसे अक्टूबर 2024 में छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धारा 3(1) के तहत प्रतिबंधित किया गया था। एनआईए की जांच में सामने आया कि आरोपी नक्सलियों के लिए पैसे जुटाते थे और इन पैसों का इस्तेमाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों और विकास कार्यों में बाधा डालने के लिए किया जाता था।

माओवादी फंडिंग और विरोध प्रदर्शनों में भूमिका

एनआईए ने बताया कि अवैध फंडिंग का यह नेटवर्क एमबीएम जैसे फ्रंटल संगठनों के जरिए संचालित होता था। जांच में पता चला कि ये पैसे विरोध प्रदर्शनों के आयोजन और सरकारी विकास कार्यों को रोकने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। इस केस में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

बीजापुर से पकड़ाए थे आरोपी

मई 2023 में बीजापुर पुलिस ने गजेंद्र मडवी और लक्ष्मण कुंजाम को पकड़ा था। उनके पास से छह लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। जांच से पता चला कि दोनों यह रकम माओवादी नेताओं के निर्देश पर अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराने जा रहे थे। नवंबर 2023 में पुलिस ने इनके खिलाफ पहली चार्जशीट दायर की थी। (NIA Action)

NIA की जांच और पूरक चार्जशीट

फरवरी 2024 में यह केस एनआईए को सौंपा गया। अगस्त 2025 में एजेंसी ने पहली पूरक चार्जशीट दाखिल की, जिसमें गजेंद्र और लक्ष्मण पर नए आरोप लगाए गए और रघु मिडियामी को भी आरोपी बनाया गया। एनआईए ने कहा है कि इस मामले की जांच अभी जारी है और आगे और नाम सामने आ सकते हैं।

Bilaspur Circuit House Controversy: CM दौरे में सर्किट हाउस गेट पर टकराव, भाजपा नेत्री-पुलिस आमने-सामने
डीजी गौतम पहुंचे बिलासपुर के दौरे पर, पुलिस अफसरों की ली बैठक, कहा – “आम आदमी को लगना चाहिए कि पुलिस चुस्त है और वह बेखौफ और बेरोकटोक आवाजाही कर सकता है”
Final Voter List Chhattisgarh: SIR के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, लाखों नामों की सफाई पूरी
गणतंत्र दिवस की शाम तीन दर्शन मंदिर के पास 12 इंच के चाकू समेत युवक गिरफ्तार, लोगों को डरा धमका रहा था तभी पहुंच गई पुलिस पेट्रोलिंग टीम
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर शिकंजा तेज, खाद्य विभाग की जांच में कई जगह मिली खामियां

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Driver Association
Driver Association :  प्रशासन और ड्राइवर संगठन के बीच बनी सहमति, शांतिपूर्ण तरीके से रखी जाएंगी मांगें

जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ…

Operation Baaz
Operation Baaz :  ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर…

Illegal Liquor
Illegal Liquor :  दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की दबिश, 433 पाव देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध शराब की बिक्री पर…

Knife Attack
Knife Attack :  कसडोल में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, जान से मारने की धमकी देकर किया हमला; कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम…

Firecracker Safety
Firecracker Safety : आसमान में जाने के बजाय जमीन पर बरसने लगी आग, मुंगेली में पटाखे की गुणवत्ता पर उठे सवाल

त्योहार पर आतिशबाजी के लिए खरीदा गया पटाखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?