CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डीजीपी प्रशांत कुमार को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, पूछा- क्या सेवा विस्तार…?

डीजीपी प्रशांत कुमार को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, पूछा- क्या सेवा विस्तार…?

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

30 मई 2025 :

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार 31 मई को रिटायर हो रहे हैं. इससे पहले उनके एक्सटेंशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, इसकी वजह 31 मई को रिटायर हो रहे पांच आईपीएस अधिकारियों के विदाई समारोह का पत्र है, जिसमें प्रशांत कुमार का नाम शामिल नहीं है. जिसके बाद एक बार फिर से उनका सेवा विस्तार होना तय माना जा रहा है. जिसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है. उन्होंने सरकार से यूपी के डीजीपी को लेकर पूछा कि क्या सरकार अब सेवा विस्तार का भी रिकॉर्ड बनाएगी.

अखिलेश यादव अक्सर सोशल मीडिया के जरिए तमाम मुद्दों को लेकर योगी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. इस बीच उन्होंने यूपी डीजीपी को लेकर सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सरकार से सवाल करते हुए लिखा- ‘उप्र कार्यवाहक डीजीपी का रिकॉर्ड बना चुका है अब क्या सेवा विस्तार का भी बनाएगा?’

डीजीपी प्रशांत कुमार को मिलेगा एक्सटेंशन!

दरअसल प्रशांत कुमार यूपी के कार्यवाहक डीजीपी के साथ ईओडब्ल्यू के डीजी का भी पदभार संभाल रहे हैं. पिछले कुछ समय से इस तरह की खबरें भी आ रही है कि डीजी ईओडब्ल्यू पद के लिए केंद्र को उनके सेवा विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया है. ऐसे में चर्चा है कि उन्हें डीजीपी ईओडब्ल्यू पद के सेवा विस्तार मिलते ही उनके यूपी के कार्यवाहक डीजीपी पद के लिए सेवा विस्तार भी हो जाएगा. अगर ऐसा होता है तो ऐसा पहली बार होगा जब किसी कार्यवाहक महानिदेशक को सेवा विस्तार मिले.

यूपी डीजीपी के लिए कई नाम रेस में चल रहे हैं. इनमें एमके बशाल, तिलोत्तमा वर्मा, राजीव कृष्णा, दलजीत सिंह जैसे नाम शामिल हैं. लेकिन फिलहाल इनमें से किसी को मौका मिलेगा ये कहना मुश्किल है.

बता दें 31 मई को यूपी में डीजी रैंक के तीन अधिकारी डीजी जेल पीवी राम शास्त्री, डीजी टेलीकॉम संजय एम तरडे और मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार का रिटायरमेंट होना है. इनके अलावा डीआईजी रैंक के अफसर किरण यादव डीआईजी वूमन पावर लाइन, अरविंद चतुर्वेदी डीआईजी विजिलेंस और तेज स्वरूप सिंह डीआईजी पुलिस हेडक्वार्टर का नाम हैं. नियमों के हिसाब से रिटायर हो रहे अफसरों को फेयरफेल दी जाती है. जिसके लिए डीजीपी के स्टाफ अफसर की तरफ से इनविटेशन दिया जाता है. इस पत्र में डीजीपी प्रशांत कुमार का नाम नहीं है.

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए
‘हम टैक्स पर सवाल पूछते हैं, आप मुस्कुरा देते हैं’, PM मोदी की तारीफ के बाद शशि थरूर का केंद्र सरकार पर निशाना
BCA स्टूडेंट की मौत के 6 साल बाद माता-पिता को मिलेगा साढ़े 18 लाख का मुआवजा, खड़े ट्रैक्टर से टकराईं थी कार, मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्यूनल का फैसला
Delhi–Patna Vande Bharat Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर चलेंगी 4 वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें पूरा शेड्यूल
रील का जुनून बना जानलेवा: ससुर ने बहू का फोड़ा सिर, परंपरा के नाम पर बरपा कहर!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Assam Jorhat Airbase Plane Crash : एयरफोर्स विमान दुर्घटनाग्रस्त; 5 की मौत

सीजी भास्कर, 13 जून। असम में जोरहाट के…

Utai Police Action: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार/ प्रतिकात्मक इमेज
Utai Police Action : मुक्तिधाम रोड पतोरा में अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा, 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त

Utai Police Action : दुर्ग जिले के उतई…

Short Circuit Fire
Short Circuit Fire : केशकाल कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, परीक्षा के दौरान मची अफरा-तफरी 

सीजी भास्कर, 13 जून : केशकाल स्थित महेश…

Summer Urad Farming
Summer Urad Farming : ग्रीष्मकालीन उड़द की खेती से बदली किसानों की तस्वीर

सीजी भास्कर, 13 जून : ग्रीष्मकालीन उड़द की…

दुबई-अहमदाबाद फ्लाइट से गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CMHO Office Misconduct: CMHO दफ्तर में टकराव, DPM उत्कर्ष तिवारी पर मुख्य लिपिक से अभद्रता और धमकी के आरोप

17/01/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्य

Child-lifting rumours spark chaos in Lohandiguda : गुस्साई भीड़ ने वाहनों में की तोड़फोड़

30/04/2026
देश-दुनिया

PM मोदी की 5 देशों की यात्रा रही सुपरहिट, भारत को मिलेगा 3.5 लाख करोड़ का निवेश

21/05/2026
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

26 जनवरी की सुबह चेहरे पर नकाब पहन पूर्व मंत्री के घर घुसा चोर, अलमारी से 50 लाख के गहने चोरी कर निकल भागा, जांच में जुटी पुलिस

26/01/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?