सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। मुंगेली में जनगणना 2027 के आगामी चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित (Census Training) किया गया। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने तथा जनगणना का कार्य जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में प्रक्रिया समझने पर जोर Census Training
जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में नियुक्त प्रशिक्षकों विद्यानंद और विक्रम ने जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया और उनके दायित्वों की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि मैदानी स्तर पर किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। सटीक आंकड़ों के संकलन और समय पर काम पूरा करने के लिए आपसी समन्वय जरूरी है।
यह भी पढ़ें…Dussehra Celebration : 62 साल से चली आ रही परंपरा, नंदिनी-अहिवारा में रावण के साथ मेघनाथ का भी दहन
जनवरी-फरवरी 2027 में होगी जनसंख्या गणना
अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के अनुसार, पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक पूरा किया (Census Training) जा चुका है। अब दूसरे चरण में जनवरी-फरवरी 2027 के दौरान जनसंख्या गणना का मैदानी कार्य किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
प्रशिक्षण में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, अंजोर सिंह पैकरा, मुंगेली एसडीएम मायानंद चंद्रा, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा और लोरमी एसडीएम अभयजीत सिंह मंडावी सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं…Police Memorial Day : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई सलामी, परिजनों का किया सम्मान
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



