CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सावन में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर, बाइकर्स और शराबियों पर होगी सख्त कार्रवाई

सावन में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर, बाइकर्स और शराबियों पर होगी सख्त कार्रवाई

By Newsdesk Admin
09/08/2026
Share

सावन सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं। कनकीधाम जाने वाले मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और चौक-चौराहों के साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। पुलिस ने बाइकर्स गिरोह, तेज रफ्तार वाहन चालकों और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही है।

पुलिस के अनुसार, पिछले वर्षों में सावन सोमवार के दौरान कुछ बाइकर्स द्वारा फटे साइलेंसर, तेज आवाज में डीजे और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर हुड़दंग करने की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे मामलों में कार्रवाई भी की गई थी। इस बार भी शराब पीकर वाहन चलाने, मारपीट, छेड़छाड़ या शांति भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

सावन सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों को लेकर हिंदू नारायणी सेना ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कनकीधाम जाने वाले रास्ते में श्रद्धालुओं के साथ कथित छेड़छाड़, मारपीट और अभद्रता जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में तेज आवाज में डीजे बजाने और फटे साइलेंसर वाली बाइकों से होने वाले शोर पर भी कार्रवाई की मांग की गई। संगठन का कहना है कि श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा के दौरान सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

रविवार शाम से शुरू होगी श्रद्धालुओं की आवाजाही

सावन सोमवार से पहले रविवार शाम से ही श्रद्धालु कनकीधाम के लिए रवाना होने लगते हैं। कई भक्त पैदल, वाहनों और समूहों में कांवड़ लेकर ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए धाम पहुंचते हैं। इस दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की तैयारी की है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही कानून हाथ में लेने या माहौल खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Durg Knife Attack Case: दुर्ग रेलवे स्टेशन और धमधा रोड पर चाकू लेकर लोगों को डराने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में
ACB Raid Chhattisgarh : रिश्वत के नोटों में रंगे हाथ पकड़े गए बीएमओ, एसीबी की कार्रवाई से सरकारी अमले में खलबली
Bike Accident Durg: तेज रफ्तार ने छीनी मजदूर की जान, मंडई से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
Teacher Suspension Chhattisgarh : कक्षा 4 की परीक्षा से उठा धार्मिक विवाद – अंग्रेजी पेपर के सवाल पर कार्रवाई, प्रधान पाठक निलंबित
शाह का सख्त संदेश : ‘बारिश में भी नक्सलियों को चैन से नहीं सोने देंगे’ रायपुर में NFSU कैंपस का शिलान्यास..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG High Court Salary Recovery : सहमति पत्र के बावजूद नहीं होगी वसूली, कक्षा-3 और 4 कर्मचारियों को हाई कोर्ट की बड़ी राहत
CG High Court Salary Recovery : सहमति पत्र के बावजूद नहीं होगी वसूली, कक्षा-3 और 4 कर्मचारियों को हाई कोर्ट की बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट  (CG High Court Salary Recovery)…

YouTube Video Downloader :  बिना ऐप के YouTube वीडियो कैसे सेव करें, जानिए आसान तरीका
YouTube Video Downloader :  बिना ऐप के YouTube वीडियो कैसे सेव करें, जानिए आसान तरीका

यूट्यूब  (YouTube Video Downloader) आज दुनिया के सबसे…

Google Maps : अब सिर्फ रास्ता नहीं बताएगा गूगल मैप्स, भारत में मिलेगा रियल-टाइम ट्रांजिट डेटा
Google Maps : अब सिर्फ रास्ता नहीं बताएगा गूगल मैप्स, भारत में मिलेगा रियल-टाइम ट्रांजिट डेटा

Google Maps ने भारत में अपने AI-पावर्ड Ask…

IND Vs SL Practice Match : पडिक्कल के शतक से मचा तहलका, तीसरे नंबर के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी, गुरनूर ने भी दिखाया दम
IND Vs SL Practice Match : पडिक्कल के शतक से मचा तहलका, तीसरे नंबर के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी, गुरनूर ने भी दिखाया दम

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से…

RSS Mohan Bhagwat : भारत को विश्वगुरु बनाने मोहन भागवत का बड़ा बयान
RSS Mohan Bhagwat : भारत को विश्वगुरु बनाने मोहन भागवत का बड़ा बयान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?