सीजी भास्कर, 17 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच सोशल मीडिया पर ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम से एक नया अकाउंट सामने आया है। एक्स पर बने इस अकाउंट के डिस्क्रिप्शन में इसके फाउंडर के तौर पर ‘एक दिमागी भारतीय’ और सह-संस्थापक के रूप में ‘56 इंच’ का नाम लिखा गया है। (Dimaagi Naxal Janata Party)
अकाउंट फिलहाल 17 लोगों को फॉलो कर रहा है। इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, यूट्यूबर ध्रुव राठी, कॉमेडियन कुणाल कामरा, अभिनेता प्रकाश राज और फैक्ट-चेकर मोहम्मद जुबैर समेत कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा यह अर्पित शर्मा, श्याम मीरा सिंह, तरुण गौतम और कुछ पैरोडी अकाउंट्स को भी फॉलो करता है।
यह भी पढ़ें : Dimaagi Naxal Controversy : ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान

प्रकाश राज की पोस्ट को किया रीट्वीट : Dimaagi Naxal Janata Party
इस अकाउंट की ओर से अभिनेता प्रकाश राज की एक पोस्ट को रीट्वीट किया गया है। पोस्ट में लोगों से अपील की गई थी कि वे किसी बात को बिना सवाल किए स्वीकार न करें। इसमें सवाल पूछने और स्वतंत्र रूप से सोचने पर जोर दिया गया था।
अकाउंट ऐसे समय सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम समेत विपक्ष के कुछ नेताओं ने भी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें :Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’
रिजिजू ने बताया किसके लिए इस्तेमाल हुआ ‘दिमागी नक्सल’ शब्द
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर नहीं था। उनके मुताबिक ‘दिमागी नक्सल’ शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया गया जो माओवादियों का समर्थन करते हैं, संविधान को नहीं मानते, अलगाववाद का समर्थन करते हैं या देश की एकता और अखंडता के खिलाफ विचार रखते हैं।
इस बीच ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम के अकाउंट(Dimaagi Naxal Janata Party) की गतिविधियों ने सोशल मीडिया पर इस राजनीतिक बहस को एक नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस अकाउंट के पीछे वास्तविक व्यक्ति या संगठन की पहचान स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें :राहुल गांधी की रणनीति के पीछे NGO? किरेन रिजिजू ने लगाए गंभीर आरोप, लोकतंत्र पर हमले की बात कही
ख़बरें और भी हैं : Rahul Gandhi Prayagraj : ‘प्रयागराज नहीं, रांची जाना चाहिए था’, किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर कसा तंज




