CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kiren Rijiju : ‘इंसानियत बची है तो राहुल और खड़गे देश से मांगें मांफी’, पढ़े पूरा मामला

Kiren Rijiju : ‘इंसानियत बची है तो राहुल और खड़गे देश से मांगें मांफी’, पढ़े पूरा मामला

By Newsdesk Admin
15/12/2025
Share
Kiren Rijiju
Kiren Rijiju

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मांफी मांगने के लिए कहा है। अब सवाल है कि आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्या किया जिससे रिजिजू इतना भड़क गए हैं? दरअसल, यह पूरा मामला कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आयोजित की गई रैली से शुरू हुआ है।

Contents
  • ‘राहुल-खड़गे को माफी मांगनी चाहिए’
  • कब गरमाया सियासी माहौल?
  • (Kiren Rijiju) पैसे बांटने का आरोप

रविवार को रामलीला मैदान में हुई रैली के दौरान विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जम कर बयानबाजी और नारेबाजी की। केवल पीएम ही नहीं बल्कि गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया गया। यही वजह है कि किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और खड़गे पर पलटवार किया है। तो चलिए विस्तार से समझते हैं पूरा मामला।

‘राहुल-खड़गे को माफी मांगनी चाहिए’

‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की मेगा रैली के दौरान PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह किस तरह की मानसिकता है जो विरोधियों को मारने के बारे में सार्वजनिक घोषणा करती है? अगर कुछ विपक्षी नेता PM को मारने की बात करते हैं, तो यह सच में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सिर्फ निंदा करना काफी नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता को संसद में माफी मांगनी चाहिए, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। मुझे लगता है कि अगर उनमें थोड़ी भी इंसानियत बची है और अगर कांग्रेस पार्टी देश को कोई सम्मान देना चाहती है, तो उन्हें देरी नहीं करनी चाहिए और संसद के फ्लोर से देश से माफी मांगनी चाहिए। तभी हम मानेंगे कि उन्होंने गलती की और कांग्रेस पार्टी ने गलती मानी।

कब गरमाया सियासी माहौल?

मालूम हो कि, कांग्रेस ने रविवार (14 दिसंबर) को ‘वोट चोरी’ और एसआईआर के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया था। इस विशाल रैली में राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे।

अपने संबोधन में सभी नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोला था। विपक्ष के नेता ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कॉन्फिडेंस अब खत्म हो गया है और अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) के हाथ कांपने लगे हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ ली गई है। इस रैली के बाद से ही सियासी गलियारों में वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है।

(Kiren Rijiju) पैसे बांटने का आरोप

राहुल गांधी ने रैली के दौरान बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव के समय 10 हजार रुपये दिए गए। चुनाव भी बीजेपी के साथ मिलीभगत करके काम कर रहा है। पीएम मोदी ने कानून बदलकर यह पक्का कर दिया कि चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती, चाहे वह कुछ भी कर लें।

Shiv Sena : उद्धव की सेना में बढ़ती नाराजगी के पीछे क्या है वजह, बयानबाजी से और गरमाया सियासी माहौल
‘औरंगजेब की कब्र भी उखाड़कर फेंको’, अबू आजमी पर एक्शन के बाद नवनीत राणा की मांग
Lalu Yadav Campaign: पुराने साथियों पर लालू यादव के तीखे हमले से गरमाया बिहार चुनाव
Raipur Municipal Corporation Meeting : काले कपड़ों में ‘जंग-ए-मैदान’ बना रायपुर निगम, ‘कांग्रेस शर्म करो’ के नारों से गूंजा सदन
‘मुरमा जी’ और ‘कोविड जी’ : खड़गे के बिगड़े बोल, BJP ने घेरा – ‘SC/ST समुदाय के प्रति नफरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?