CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Share Trading Fraud : रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 59 निवेशकों को बनाया शिकार

Share Trading Fraud : रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 59 निवेशकों को बनाया शिकार

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share
Share Trading Fraud
Share Trading Fraud

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :   छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 59 निवेशकों से 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी (Share Trading Fraud) करने के आरोपी योगेश साहू को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामलों में जमानत मिलने के बाद जैसे ही वह कोर्ट पहुंचा, निवेशकों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आरोपी की पत्नी समेत तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

Contents
  • कोर्ट पहुंचा तो निवेशकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
  • एरिना कैपिटल कंपनी बनाकर निवेशकों को फंसाया
  • 15 लाख निवेश किए, फिर नहीं मिला पैसा
  • 59 निवेशकों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी
  • 500 करोड़ से अधिक की ठगी का दावा

कोर्ट पहुंचा तो निवेशकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

सुपेला पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 में आरोपी योगेश साहू के खिलाफ सुपेला और स्मृति नगर थाना में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हुए थे। दोनों मामलों में उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बुधवार को वह अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचा, जहां इसकी जानकारी कुछ पीड़ित निवेशकों को मिली। सभी कोर्ट पहुंचे और उसे पकड़कर सीधे सुपेला थाना ले गए। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

एरिना कैपिटल कंपनी बनाकर निवेशकों को फंसाया

रिटायर्ड बीएसपी कर्मी राजू नामदेव की शिकायत पर पुलिस ने योगेश साहू, उसकी पत्नी मेघा साहू, गौरव सनन और उसकी पत्नी निशा सनन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एरिना कैपिटल नाम से कंपनी बनाकर निवेशकों को शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच दिया। उन्हें रकम दोगुनी होने और हर महीने 10 प्रतिशत तक रिटर्न मिलने का दावा किया गया। भरोसा जीतने के लिए कई निवेशकों के कथित फर्जी और भ्रामक स्टेटमेंट भी दिखाए गए।

15 लाख निवेश किए, फिर नहीं मिला पैसा

प्रार्थी ने बताया कि 21 मार्च 2025 को उसने अपने बैंक खाते से 15 लाख रुपये योग अकाउंटिंग एंड फाइनेंशियल सर्विस के खाते में ट्रांसफर किए। शुरुआती कुछ महीनों तक भरोसा बनाए रखा गया, लेकिन बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस की गई।

59 निवेशकों से 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शादाब सिद्दीकी से 1.61 करोड़ रुपये, इंद्रेश कुमार बांगरेड़ से 1.12 करोड़ रुपये, विद्यानंद चंद्र दत्ता और अंकित दत्ता से 23 लाख रुपये, तथा अरुण कुमार और प्रज्ञा दुबे से 63 लाख रुपये सहित कुल 59 निवेशकों से 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।

500 करोड़ से अधिक की ठगी का दावा

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि योगेश साहू और उसके साथियों ने केवल 59 लोगों ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और दो अन्य राज्यों के एक हजार से अधिक निवेशकों को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर झांसा दिया है। उनका आरोप है कि पूरे नेटवर्क के जरिए 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल दर्ज मामलों के आधार पर जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

भिलाई में सड़क किनारे मिली युवक की खून से लथपथ लाश, सिर पर गहरे जख्म के निशान
मां तूने ये क्या किया… बिहार में रेलवे स्टेशन पर मां ने चार बच्चों के साथ खा लिया जहर, तीन की मौत
Naxal Surrender : आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
चाकू लेकर डराने धमकाने वाले युवक को वैशाली नगर पुलिस ने दबोचा, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त
आपसी विवाद में जमकर मारपीट, मोहल्लेवासियों ने जताई महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhan Kharidi Kendra
Dhan Kharidi Kendra : धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों को बड़ी राहत; हर केंद्र को मिलेंगे 10 लाख रुपए

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Gariaband Collector
Gariaband Collector : दुर्गम पहाड़ियों तक पहुंचे कलेक्टर, आंगनबाड़ी से आश्रम तक परखी व्यवस्थाएं, समर्पित कार्यकर्ता होंगी सम्मानित

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 10…

Bastar Naxal Free
Bastar Naxal Free : डबल इंजन सरकार ने किया असंभव को संभव : डिप्टी सीएम अरुण साव

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  उप मुख्यमंत्री अरुण…

BJP Appointment
BJP Appointment : भाजपा ने टेलू राम कश्यप को सौंपी नई जिम्मेदारी, प्रदेश कार्यकारिणी में मिली अहम जगह

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 10…

Naxal Case
Chhattisgarh High Court Naxal Verdict : स्वतंत्र गवाह जरूरी नहीं, पुलिस की विश्वसनीय गवाही भी सजा के लिए पर्याप्त

Chhattisgarh High Court Naxal Verdict

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?