सीजी भास्कर, 15 सितंबर : महिला के बचत खाते से 14 लाख रुपए (Post Office Fraud Sitapur) तीन बार में निकाले गए और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। खाते की पासबुक अपडेट कराने पहुंची महिला के सामने जब लेन-देन का विवरण आया तो उसके होश उड़ गए। शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
मामला सरगुजा जिले के सीतापुर उप डाकघर का है। सीतापुर निवासी ममता सिंह के बचत खाते से 17 मार्च 2025 को 5 लाख, 15 अप्रैल को 4 लाख और 30 अप्रैल 2025 को 5 लाख रुपए निकाले गए। इस तरह तीन अलग-अलग तारीखों में कुल 14 लाख रुपए आहरित किए गए।
तीन बार में निकले 14 लाख
पुलिस जांच में महिला के खाते से रकम निकासी (Post Office Fraud Sitapur) से जुड़े दस्तावेज और खाते की जानकारी जुटाई गई। पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ सीतापुर उप डाकघर से बचत खाते का विवरण लिया गया। जांच में तीनों तारीखों पर बड़ी रकम निकाले जाने की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें… Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड
शिकायत के अनुसार, 5 हजार रुपए से अधिक की राशि निकालने के लिए सुपरवाइजर अथवा उप डाकपाल के सत्यापन के बाद भुगतान किया जाता है। पुलिस जांच में संबंधित तारीखों पर तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर सूरज दास महन्त के उप डाकघर की उपस्थिति पंजी में मौजूद रहने की जानकारी भी सामने आई है।
फर्जी हस्ताक्षर का आरोप
शिकायत में सहायक पोस्टमास्टर पर गंभीर आरोप (Post Office Fraud Sitapur) लगाए गए हैं। आरोप है कि तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर सूरज दास महन्त ने कथित तौर पर आहरण पर्चियों में खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर किए और इसके जरिए रकम निकाल ली।
पुलिस ने जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 316(5), 336(3), 338 और 340(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
पासबुक ने खोला पूरा राज
ममता सिंह के अनुसार पासबुक अपडेट कराने पर खुला मामला (Post Office Fraud Sitapur) सामने आया। वह अपने पति के साथ मिठाई की दुकान संचालित करती हैं और आयकर रिटर्न भी दाखिल करती हैं। उनका सीतापुर उप डाकघर में बचत खाता है, जिसमें पूर्व में डाकघर की आरडी के परिपक्व होने के बाद मिली राशि जमा हुई थी।
6 अगस्त 2026 को आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पासबुक अपडेट कराने पर उन्हें खाते से 14 लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने 7 अगस्त को सीतापुर उप डाकघर में लिखित शिकायत दी। साथ ही प्रधान डाकघर अंबिकापुर को भी शिकायत भेजकर रकम वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जांच में उपस्थिति भी मिली
पुलिस के अनुसार डाकघर रिकॉर्ड की जांच (Post Office Fraud Sitapur) के दौरान संबंधित तारीखों पर आरोपी के उप डाकघर में मौजूद रहने की जानकारी सामने आई। यही तथ्य पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि मामले में आरोपी की भूमिका और फर्जी हस्ताक्षर से रकम निकासी के आरोपों की अंतिम पुष्टि विवेचना पूरी होने के बाद ही होगी।
यह भी पढ़ें… IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस
फिलहाल पुलिस ने तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने खाते से निकाली गई 14 लाख रुपए की रकम वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं : Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था



