सीजी भास्कर, 1 मई। डोंगरगढ़ और बिलासपुर से दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक मामले में ऑटो चालक का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि दूसरी घटना में अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे बरामद हुआ है। (Auto driver’s body found hanging from a tree)
पेड़ से लटका मिला ऑटो चालक का शव : Auto driver’s body found hanging from a tree
डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली स्थित सुदर्शन पहाड़ के पास शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अमित हत्थेल के रूप में हुई है, जो डोंगरगढ़ में ऑटो चालक था।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
वहीं बिलासपुर जिले के तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को किसी वाहन से टक्कर लगी हो, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (Auto driver’s body found hanging from a tree)


