CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Koderma Delivery In Bus : जब चलती बस बनी डिलीवरी रूम, बारिश में पुलिस-डॉक्टर ने रचा जिंदगी का चमत्कार

Koderma Delivery In Bus : जब चलती बस बनी डिलीवरी रूम, बारिश में पुलिस-डॉक्टर ने रचा जिंदगी का चमत्कार

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share
Koderma Delivery In Bus
Koderma Delivery In Bus

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। कभी-कभी जिंदगी बचाने के लिए आपरेशन थिएटर नहीं, सिर्फ हिम्मत, इंसानियत और टीमवर्क की जरूरत होती है। कुछ ऐसा ही वाकया झारखंड के कोडरमा में एक यात्री बस में आधी रात के समय हुआ, जब मूसलधार बारिश के बीच चलती बस ने इमरजेंसी मैटरनिटी वार्ड का रूप ले लिया।

बस में दर्द से तड़पती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद बस कर्मचारी, पुलिसकर्मी, डाक्टर और यात्रियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मां और नवजात का स्वागत कर मानवीय संवेदनाओं के इस कठिन क्षण को एक मधुर स्मृति में बदल दिया।

बिहार के वैशाली से 22 वर्षीय राधा बस से अपनी नानी के घर रांची जा रही थीं। उनके साथ मां मीना देवी, बहन अनुराधा और ढाई वर्ष की बेटी पल्लवी भी थी। राधा के पति मुंबई में काम करते हैं।

कोडरमा घाटी पार करते समय रात 1:30 बजे के करीब राधा को प्रसव पीड़ा होने लगी। हालांकि, डाक्टर ने प्रसव के लिए दो अगस्त का समय दिया था। प्रसव पीड़ा की जानकारी बस के चालक और कंडक्टर को दी गई। बस जब झुमरीतिलैया रेलवे ओवरब्रिज के समीप पहुंची तो कंडक्टर ने वहां से गुजर रही पुलिस की पीसीआर वैन से मदद मांगी। वैन पर सवार एएसआइ ओमप्रकाश सिंह ने बस को पीसीआर वैन के पीछे-पीछे आने को कहा।

पुलिस कई क्लीनिकों तक बस को लेकर पहुंची

पुलिस वाहन शहर के कई क्लीनिकों तक बस को लेकर पहुंचा। अधिकतर क्लीनिक बंद मिले। इसी कड़ी में रात 2:26 पर पुलिस बस को लेकर झुमरीतिलैया के आर्यन अस्पताल पहुंची।

अस्पताल के चिकित्सक डा. प्रवीण कुमार ने बिना देर बच्चे के प्रसव की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान महिला बस की सीट पर लेटी थी और नवजात का आधा शरीर बाहर आ चुका था। अस्पताल की नर्सों ने डाक्टर की निगरानी में सुरक्षित प्रसव कराया। बस में बच्ची की किलकारी गूंज उठी। आर्यन अस्पताल के डा. प्रवीण कुमार ने बाद में बातचीत में बताया कि यदि थोड़ी भी देर होती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।

स्वजनों ने पुलिस और डाक्टर को बताया देवदूत

राधा की मां मीना देवी ने बताया, मुझे पथरी का इलाज करवाना था इसलिए बेटी को साथ लेकर रांची अपने घर जा रही थीं। हमें क्या पता था कि रास्ते में ही यह हो जाएगा। पुलिस और डा. प्रवीण कुमार ने जो किया, वह हम पर ज़िंदगी भर का कर्ज है। ईश्वर ने जैसे हमारे लिए देवदूत भेज दिए थे।

दांत निकलवाने गई थी लड़की, मुंह खोला तो गले और जीभ से निकले मांस के टुकड़े, डॉक्टर गिरफ्तार
Bijnor Honor Killing Case: मौसेरी बहन को भगाने के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
UP Politics: सपा ने बागियों को खुद दे दी बड़ी राहत! इस्तीफा न दिया तो नहीं जाएगी विधायकी, जानें- क्यों?
UP Operation Torch: लखनऊ से मुजफ्फरनगर–संभल तक घुसपैठियों पर शिकंजा, झुग्गियों में मिली चौंकाने वाली हकीकत
5 साल की मासूम हितिक्षा की निर्मम हत्या, बाथरूम में मिली गला कटी लाश, आरोपी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?