CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मांदागिरी जंगल में आधे घंटे तक फायरिंग, DRG ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, 2-3 नक्सलियों के घायल होने की संभावना..

मांदागिरी जंगल में आधे घंटे तक फायरिंग, DRG ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, 2-3 नक्सलियों के घायल होने की संभावना..

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मार्च |

छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मांदागिरी जंगल में करीब आधे घंटे तक डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान डीआरजी की टीम ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि मुठभेड़ में दो से तीन नक्सली गोली लगने से घायल हुए हैं।

धमतरी जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि मांदागिरी के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी है। सूचना मिलते ही डीआरजी की 25-30 सदस्यीय टीम नक्सली अभियान के लिए निकली।

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने स्वचालित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में डीआरजी के जवानों ने भी पेड़ों की आड़ लेकर आत्मरक्षा में फायरिंग की। यह मुठभेड़ करीब 30 मिनट तक चली।

नक्सली कैंप किया ध्वस्त, सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए अस्थायी कैंप को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटनास्थल पर डीआरजी के जवान अभी भी मौजूद हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। नक्सलियों की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

नक्सलियों पर बढ़ रहा दबाव

धमतरी जिले में पुलिस द्वारा लगातार माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ के बाद माना जा रहा है कि नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है और वे जंगल में पीछे हटने को मजबूर हो सकते हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में और भी सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की संभावना है।

National Sports Day Chhattisgarh : राष्ट्रीय खेल दिवस को सिर्फ छह दिन, नहीं हुई पुरस्कारों के पात्रों के नाम की घोषणा
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल
सिपाही की हत्या का आरोपी जेल में बेखौफ, ली मस्त नींद और खाया खाना
रायगढ़ में सड़क हादसे में चीतल की मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर चोटें, पैर टूटा…
Loan Shark Virendra Tomar Case: सूदखोर वीरेंद्र तोमर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, कोर्ट में समर्थकों की जोरदार नारेबाज़ी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tax Devolution : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़, विकास कार्यों और योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
Chhattisgarh Tax Devolution : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़, विकास कार्यों और योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को…

Durg Court Bike Accident Case : बेटे को बिना लाइसेंस दी बाइक तो पिता भी पहुंचे जेल, बेटे को 5 साल और पिता को 3 महीने की सजा
Durg Court Bike Accident Case : बेटे को बिना लाइसेंस दी बाइक तो पिता भी पहुंचे जेल, बेटे को 5 साल और पिता को 3 महीने की सजा

बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन देना…

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards
Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पहली बार तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर मिलेंगे सम्मान, 41 श्रेणियों में होगा अलंकरण

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards : राज्योत्सव 2025…

Raipur Food Department Raid
Raipur Food Department Raid : रायपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मिठाई और गंदगी के बीच बन रही थी ब्रेड; 3 दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Raipur Food Department Raid : खाद्य एवं औषधि…

2026 Financial Rules Change
2026 Financial Rules Change : 1 नवंबर से बदले कई वित्तीय नियम, पेंशन, GST, बैंकिंग और टोल से जुड़े बदलावों का जानें असर

2026 Financial Rules Change : इन बदलावों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?