CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mock Drill In UP: घड़ी में सात बजते ही यूपी में बजेंगे सायरन, छा जाएगा अंधेरा, जानें- आपको क्या करना है?

Mock Drill In UP: घड़ी में सात बजते ही यूपी में बजेंगे सायरन, छा जाएगा अंधेरा, जानें- आपको क्या करना है?

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 06 मई 2025 :

UP Mock Drill News: गृह मंत्रालय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में युद्ध से बचाव के लिए एक बार फिर मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू हो गई है. 7 मई, बुधवार को पूरे प्रदेश में यह अभ्यास किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों को हवाई हमले, ड्रोन अटैक और मिसाइल हमले जैसी स्थितियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी.

यह ड्रिल करीब 54 वर्षों बाद हो रही है. इससे पहले 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इस तरह की मॉक ड्रिल कराई गई थी. अब दोबारा, केंद्र सरकार ने राज्य को निर्देशित किया है कि संभावित युद्ध या आपात स्थिति के समय नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए.

ब्लैकआउट की भी होगी तैयारी

इस मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट यानी पूर्ण अंधकार की रणनीति भी लागू की जाएगी. इसका मतलब है कि हमले के समय सभी घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों की लाइटें बंद कर दी जाएंगी ताकि दुश्मन की नजर से बचा जा सके. साथ ही, चेतावनी के लिए सायरन बजाए जाएंगे. सायरन सुनते ही लोगों को सतर्क होकर सुरक्षित स्थानों-जैसे बंकर, सुरक्षित कमरे या खुले स्थान से दूर रहना होगा.

प्रशिक्षण का हिस्सा होंगे आम लोग और छात्र

नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस अभ्यास में आम नागरिकों, खासकर छात्रों को सिविल डिफेंस के बुनियादी कौशल सिखाए जाएंगे. इनमें प्राथमिक चिकित्सा, आग बुझाना, संचार के साधनों का उपयोग, शेल्टर में जाना और दूसरों की मदद करना शामिल है.

प्रदेश के 15 जिलों में है सिविल डिफेंस का नेटवर्क

नागरिक सुरक्षा विभाग के डीजी अभय प्रसाद ने बताया कि राज्य के 15 जिलों में सिविल डिफेंस विभाग के कार्यालय हैं, जो कुल 26 जिलों को कवर करते हैं. इन जिलों में प्रमुख तौर पर लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे शहर शामिल हैं.

मॉक ड्रिल के दौरान यह भी परखा जाएगा कि घायल लोगों को अस्पताल तक ले जाने, प्राथमिक उपचार देने और आपात सेवा से जोड़ने की व्यवस्था कितनी कारगर है. विभाग का मकसद युद्ध जैसी स्थिति में आम जनता को मानसिक रूप से तैयार करना और उनके जीवन की रक्षा सुनिश्चित करना है.

सुरक्षा के साथ जागरूकता भी जरूरी

यह ड्रिल सिर्फ सरकारी तैयारियों की जांच भर नहीं, बल्कि आम नागरिकों की जागरूकता और भागीदारी का भी परीक्षण है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कह चुके हैं.

यूपी में ‘land dispute murder’ की हैरान करने वाली साजिश—शराब, लालच और बेरहमी की पूरी कहानी
Ayodhya Deepotsav 2025 : राम की पैड़ी” से रोशन होगी पूरी रामनगरी, 28 लाख दीपों से होगा भव्य दीपोत्सव, युवाओं ने भरी सेवा की मशाल
झारखंड में यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर सियासत, बीजेपी ने लगाया परिवारवाद का आरोप
हनुमान जयंती जुलूस पर मस्जिद के सामने पथराव, अफरा-तफरी… पुलिस ने लिया Action
Sona- Chandi Ka Bhav : सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी की चमक भी बढ़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India

Sarangarh Ganja Smuggling Busted : इमली की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी

Sarangarh Ganja Smuggling Busted

Chhattisgarh Social Audit Meeting : मुख्य सचिव सख्त, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Chhattisgarh Social Audit Meeting

Ramgarh Mahotsav 2026 : सीएम विष्णुदेव साय ने सीताबेंगरा गुफा का किया अवलोकन

Ramgarh Mahotsav 2026

Missing Businessman : चार दिन से लापता गुपचुप कारोबारी का अब तक नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस की बढ़ी चिंता

सीजी भास्कर, 30 जून। कोरबा शहर में पिछले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?