CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Liquor Seizure : 5.20 लाख की विदेशी शराब व स्कॉर्पियो वाहन जप्त

Illegal Liquor Seizure : 5.20 लाख की विदेशी शराब व स्कॉर्पियो वाहन जप्त

By Newsdesk Admin
17/12/2025
Share
Illegal Liquor Seizure
Illegal Liquor Seizure

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी मदिरा, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब जप्त की है। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी (Illegal Liquor Seizure) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

आबकारी उप निरीक्षक अनिल सिंह एवं राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में आबकारी जांच चौकी बोरतलाब पर की गई कार्रवाई के दौरान एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 09 BC-3962 को रोका गया। जांच में वाहन से 20 पेटियों में भरी 1000 पाव गोवा व्हिस्की (केवल मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु वैध लेबल युक्त) कुल 180 बल्क लीटर विदेशी शराब अवैध रूप से परिवहन करते हुए बरामद की गई। यह मामला अवैध शराब परिवहन (Illegal Liquor Seizure) से जुड़ा हुआ पाया गया।

इस कार्रवाई में आरोपी सतीश बनोठे (33 वर्ष) निवासी मोहाटोला, थाना साल्हेकसा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) तथा सरोज बनोठे (34 वर्ष) निवासी बोथली, थाना बहिला, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) को मौके पर गिरफ्तार किया गया। जप्त की गई विदेशी शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि स्कॉर्पियो वाहन की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल जप्ती मूल्य करीब 5.20 लाख रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

ग्रामीण क्षेत्र में भी कार्रवाई

इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन, वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण के नेतृत्व में ग्राम चिखलाकसा में दबिश दी गई। यहां आरोपी रूपलाल निषाद के कब्जे से चार लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। यह कार्रवाई भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान (Illegal Liquor Seizure) के अंतर्गत की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Claymore Mine : दुर्गम पहाड़ियों में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 11 क्लेमोर माइन बरामद
Forest Medicine Smuggling : छत्तीसगढ़ में वनौषधियों पर तस्करी का खतरा, 3 महीने में 2 ट्रक पकड़े गए
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तिथि आगे बढ़ाई, साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में छात्र अब ले सकेंगे बची हुई सीटों में प्रवेश
Female Naxalite Surrender : बस्तर में लाल आतंक की एक और कड़ी टूटी, 5 लाख की इनामी नक्सली गीता ने किया आत्मसमर्पण
Education Department Negligence : परीक्षा में गायब रहे शिक्षक, एक अकेले टीचर के भरोसे 9वीं-11वीं का एग्जाम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?