CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Farewell Party Rules : फेयरवेल पार्टियों में स्टंटबाजी पर सख्ती, स्कूलों के लिए नया सुरक्षा ढांचा प्रस्तावित

School Farewell Party Rules : फेयरवेल पार्टियों में स्टंटबाजी पर सख्ती, स्कूलों के लिए नया सुरक्षा ढांचा प्रस्तावित

By Newsdesk Admin
12/02/2026
Share
School Farewell Party Rules
School Farewell Party Rules

सीजी भास्कर, 12 फरवरी। छत्तीसगढ़ में स्कूलों के फेयरवेल कार्यक्रमों और अन्य छात्र-आयोजित आयोजनों के दौरान बढ़ती स्टंटबाजी और जोखिमपूर्ण गतिविधियों को गंभीरता (School Farewell Party Rules) से लेते हुए राज्य बालक अधिकार संरक्षण आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल परिसरों में आयोजनों के लिए स्पष्ट और अनिवार्य सुरक्षा दिशा-निर्देश लागू करने की सिफारिश की है।

Contents
  • सुरक्षा से समझौता नहीं
  • शिकायत पर होगी कार्रवाई
  • 20 फरवरी तक मांगी रिपोर्ट

आयोग ने इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय, सभी जिलों के कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि छात्र-आयोजित किसी भी फेयरवेल या अन्य कार्यक्रम की पूर्व सूचना स्कूल प्रबंधन को देना अनिवार्य होगा और ऐसे आयोजन केवल शिक्षकों की निगरानी तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ही कराए जाएं।

सुरक्षा से समझौता नहीं

आयोग का मानना है कि किशोरावस्था में उत्साह और रोमांच स्वाभाविक (School Farewell Party Rules) है, लेकिन यह छात्रों की सुरक्षा के साथ समझौते का कारण नहीं बन सकता। यदि समय रहते इन गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह गलत परंपरा का रूप ले सकती हैं और भविष्य में गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।

शिकायत पर होगी कार्रवाई

दिशा-निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी स्कूल में जोखिम भरे स्टंट, अनुचित गतिविधि या अनुशासनहीनता की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित संस्था प्रमुख से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर चेतावनी जारी करने के साथ-साथ आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

इसके अलावा, छात्रों को जागरूक करने के लिए पुलिस अधिकारियों को भी स्कूलों में भेजे जाने का प्रावधान रखा गया है, ताकि वे विद्यार्थियों को सुरक्षा, कानून और अनुशासन के प्रति संवेदनशील बना सकें।

20 फरवरी तक मांगी रिपोर्ट

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन सिफारिशों पर की गई कार्रवाई की लिखित रिपोर्ट 20 फरवरी 2026 तक अनिवार्य (School Farewell Party Rules) रूप से प्रस्तुत की जाए। आयोग का उद्देश्य है कि स्कूलों में होने वाले सभी कार्यक्रम सुरक्षित, अनुशासित और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हों, जिससे छात्रों की सुरक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक माहौल भी बना रहे।

Gourela-Pendra-Marwahi New SP : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए एसपी बने IPS मनोज खिलारी
CG Big Break : रायपुर गोलीकांड का मुख्य शूटर पंजाब से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, पहले से ही 10 आरोपी हुए हैं गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अब जनता चुनेगी अपना महापौर, साय सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में किया बदलाव
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
Allowance Released : न्यूनतम वेतन अधिनियम, वेतन एवं महंगाई भत्ते की नई दरें घोषित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Water Saving Project : पानी की बर्बादी रोकने 13.10 करोड़ खर्च करेगा निगम, रोज 75 लाख लीटर बचाने का लक्ष्य
Bilaspur Water Saving Project : पानी की बर्बादी रोकने 13.10 करोड़ खर्च करेगा निगम, रोज 75 लाख लीटर बचाने का लक्ष्य

शहर की जलापूर्ति व्यवस्था (Bilaspur Water Saving Project)…

Mahasamund Karanikripa Plant Blast : करणीकृपा प्लांट में फिर ब्लास्ट, पांच श्रमिक गंभीर घायल; रायपुर में चल रहा इलाज
Mahasamund Karanikripa Plant Blast : करणीकृपा प्लांट में फिर ब्लास्ट, पांच श्रमिक गंभीर घायल; रायपुर में चल रहा इलाज

महासमुंद जिले के तुमगांव स्थित करणीकृपा पावर प्लांट…

Chhattisgarh Science City : छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7-डी थिएटर से प्लेनेटेरियम तक होंगे कई आकर्षण
Chhattisgarh Science City : छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7-डी थिएटर से प्लेनेटेरियम तक होंगे कई आकर्षण

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा…

Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील
Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, गांधीवादी चिंतक और वरिष्ठ…

Chhattisgarh Coal Levy Scam : रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
Chhattisgarh Coal Levy Scam : रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

कोयला लेवी घोटाले (Chhattisgarh Coal Levy Scam) में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?