CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Paddy Trade : किसान की आड़ में धान की अवैध बिक्री, प्रशासन ने व्यापारी को पकड़ा

Illegal Paddy Trade : किसान की आड़ में धान की अवैध बिक्री, प्रशासन ने व्यापारी को पकड़ा

By Newsdesk Admin
29/12/2025
Share
Illegal Paddy Trade
Illegal Paddy Trade

सीजी भास्कर, 29 दिसंबर। बस्तर जिले में धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही सख्त निगरानी का असर अब साफ नजर आने लगा है। किसान की आड़ में अवैध धान व्यापार (Illegal Paddy Trade) करने वाले एक व्यापारी को प्रशासन ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अवैध धान विक्रय और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के तहत की गई।

कलेक्टर हरिस एस के निर्देश पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के दौरान बकावंड विकासखंड के अनुविभागीय दंडाधिकारी मनीष वर्मा ने धान उपार्जन केंद्र करपावंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यापारी और किसान की मिलीभगत से किए जा रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जिसमें किसान के नाम पर जारी टोकन का दुरुपयोग कर व्यापारी का धान खपाने का प्रयास किया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि जिस टोकन पर धान विक्रय किया जा रहा था, वह कृषक उपेन्द्र भारती पिता अर्जुन भारती के नाम पर जारी था। वास्तविक स्थिति यह थी कि उपेन्द्र भारती आजीविका के लिए हैदराबाद में निवासरत हैं और उनकी कृषि भूमि पर खेती उनके भाई लखीधर भारती द्वारा की जा रही थी। लखीधर भारती ने अपनी उपज के लिए 182 क्विंटल का टोकन कटवाया था, जबकि खेत में वास्तविक उत्पादन लगभग 100 क्विंटल ही हुआ था।

शेष बचे करीब 80 क्विंटल धान के अंतर का गलत लाभ उठाने के उद्देश्य से व्यापारी राजेश गुप्ता ने साजिश रची। व्यापारी ने मंडी करपावंड से धान खरीदकर उसे अपने दो वाहनों क्रमांक सीजी 17 केवाय 7204 और सीजी 17 केजे 9389 में लोड कराया और ड्राइवरों को किसान उपेन्द्र भारती के टोकन की फोटोकॉपी देकर उपार्जन केंद्र भेज दिया।

प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर की गई सख्त पूछताछ में ड्राइवरों और किसान के भाई ने पूरी सच्चाई स्वीकार कर ली। इसके बाद एसडीएम मनीष वर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध धान से भरे दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जी टोकन या अवैध धान व्यापार (Illegal Paddy Trade) को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NAN Scam : रायपुर से दिल्ली ले गई ईडी टीम, आलोक शुक्ला और अनिल टूटेजा से नई सिरे से पूछताछ शुरू
Collector Public Hearing Bilaspur : जनदर्शन में उमड़ा दर्द, मुआवजा–मजदूरी अटकी; कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम सड़क दुर्घटना में घायल, ग्रीन कारीडोर बना रायपुर लाए गए, CM ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
School Wall Electric Shock : जब दीवारें बनीं करंट का जाल: स्कूल में मासूम झुलसा, हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा– बच्चों की जान इतनी सस्ती क्यों?
Paddy Token App CG : मोबाइल से घर बैठे टोकन! खत्म हुई लाइनें, इंतजार और भीड़भाड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

A massive fire caused trouble at Kudargarh Devi Dham : अगरबत्ती से भड़की लपटों ने ज्योति कलश भवन को लिया चपेट में

सीजी भास्कर, 22 मई। सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध…

Mass resignation of Antagarh Panchayat : विकास कार्यों के रुकने पर सरपंचों का गुस्सा भड़क उठा।

सीजी भास्कर, 22 मई । जिले के अंतागढ़ विकासखंड…

Protest against removal of honest officer : CEO तबादले के विरोध में जनपद सदस्यों का प्रदर्शन

सीजी भास्कर, 22 मई । कोरबा जिले के…

Police’s ‘Operation Lost and Found’ successful : 151 गुम मोबाइल लौटाए गए

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस…

CG Health Recruitment
CG Health Recruitment : स्वास्थ्य विभाग में बंपर मौका, 332 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख के बाद बंद हो जाएगी लिंक!

सीजी भास्कर, 22 मई : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य…

You Might Also Like

Ramvichar Netam grant demands
छत्तीसगढ़

Ramvichar Netam grant demands : मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 50,537 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित

12/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bedroom CCTV Divorce Case Chhattisgarh: हाईकोर्ट ने निजी वीडियो सबूत पर दोबारा सुनवाई के दिए आदेश

27/01/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

महानदी पुल से महिला के कूदने की आशंका, गोताखोर तलाश में जुटे

18/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG खबर : चिकन राइस विवाद में छत से धक्का देकर मार डाला, राजमिस्त्री ने की दोस्त की हत्या फिर करता रहा पुलिस को गुमराह

01/01/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?