CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cleanliness Campaign : PM मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता को मिली नई रफ्तार, नगरीय निकायों को मिले डोर-टू-डोर कचरा वाहन

Cleanliness Campaign : PM मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता को मिली नई रफ्तार, नगरीय निकायों को मिले डोर-टू-डोर कचरा वाहन

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
Cleanliness Campaign
Cleanliness Campaign

सीजी भास्कर, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे प्रदेश में चल रहे स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign) का अहम हिस्सा बताया।

मुख्यमंत्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण साफ रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता को आदत और प्रेरणा के रूप में अपनाना होगा। यही बदलाव समाज को नई दिशा देगा और स्वच्छ भारत का सपना साकार करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा स्वच्छता की बात करते हैं और उन्होंने देश को साफ-सुथरा बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। इस दिशा में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह प्रधानमंत्री के इस स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign) को आगे बढ़ाए।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए कई स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका आधारित कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण व प्रबंधन की प्रक्रिया के मॉडल और स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों को भी देखा।

इसके अलावा कार्यक्रम में “खुशियों का ठेला” के अंतर्गत महिला वेंडर्स को प्रोत्साहित किया गया और उन्हें डिजिटल लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी पहलें न केवल महिलाओं को सशक्त बनाती हैं बल्कि समाज में स्वच्छता और आत्मनिर्भरता दोनों को मजबूत करती हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और चल रहे स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign) को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Placement Camp : बेरोजगारों के पास रोजगार का मौका, 181 पदों पर होगी सीधी भर्ती
CG RERA Action 2026 : बिना रजिस्ट्रेशन करोड़ों का खेल! सीजीरेरा का डेला रेसकोर्स प्रोजेक्ट पर ब्रेक
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा
वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने भी तोड़ा दम
Durg Knife Cake Incident: सड़क पर चाकू से केक काटने वाले 5 युवक गिरफ्तार, भिलाई में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी भी दबोचा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?