CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gajmar Pahadi ECO Park : गजमार पहाड़ी पर इको-टूरिज्म की नई पहचान, 8 करोड़ की परियोजना से मिलेगा आधुनिक स्वरूप

Gajmar Pahadi ECO Park : गजमार पहाड़ी पर इको-टूरिज्म की नई पहचान, 8 करोड़ की परियोजना से मिलेगा आधुनिक स्वरूप

By Newsdesk Admin
08/09/2025
Share
Gajmar Pahadi ECO Park
Gajmar Pahadi ECO Park

सीजी भआस्कर, 8 सितंबर। रायगढ़ जिले की ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ी गजमार पहाड़ी(Gajmar Pahadi ECO Park) अब आधुनिक स्वरूप में इको पार्क और इको-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित होगी। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज 08 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर पवनपुत्र हनुमान जी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

परियोजना के तहत गजमार पहाड़ी पर योग प्लेटफॉर्म, वॉच टॉवर, पाँच पगोड़ा, बच्चों के लिए खेल परिसर, कैंटीन और इको पार्क जैसी सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह केवल धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार नहीं, बल्कि रायगढ़ के सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि गजमार पहाड़ी(Gajmar Pahadi ECO Park) रायगढ़ की शान है और इसका विकास शहर को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और पर्यटन जैसे क्षेत्रों के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। उन्होंने युवाओं को नवगुरुकुल योजना का लाभ उठाने की अपील की, जिसके तहत छात्राएं दो वर्षीय प्रशिक्षण लेकर कौशल विकास कर बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकेंगी।

रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि लंबे समय से नागरिकों की मांग थी कि गजमार मंदिर का जीर्णोद्धार हो, जिसे वित्त मंत्री चौधरी के प्रयासों से साकार रूप मिला है। उन्होंने इसे स्थानीय जनसुविधा और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर सभापति डिग्रीलाल साहू, महापौर परिषद के सदस्य कौशलेष मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित थे।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर

वित्त मंत्री चौधरी ने आश्वासन दिया कि गजमार पहाड़ी(Gajmar Pahadi ECO Park) विकास कार्य पूरी ईमानदारी और गुणवत्ता के साथ किए जाएंगे। उन्होंने हनुमान जी की भव्य मूर्ति निर्माण के लिए जनसहयोग का आह्वान करते हुए स्वयं 5 लाख रुपये का व्यक्तिगत योगदान देने की घोषणा की। साथ ही बालसमुंद तालाब का सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, पार्किंग सुविधा और रिंग रोड जैसी प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में चौधरी ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

रायपुर: 11 मंजिला इमारत से गिरने से लड़की की मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस..
Rural Development : नए कानून की जानकारी घर घर पहुंचाने पर जोर, ग्रामीण विकास योजनाओं की हुई बड़ी समीक्षा
Dutch Rose Farming : नौकरी की राह छोड़ खेती में आजमाया दांव, अब फूलों से हर साल हो रही लाखों की कमाई
Rural Bus Service Scheme : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जुड़ेगा ग्रामीण अंचल, आमजन को मिलेगी सुलभ यातायात सुविधा
Katghora Hospital Controversy Video  : मरीज होते रहे परेशान, अस्पताल में नर्सों का चलता रहा कैटवॉक शो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?