CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Brahmin Free AC Train Ticket Scheme : साल में दो बार परिवार के साथ मुफ्त एसी रेल यात्रा, विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना; 23 नवंबर से पंजीयन

Brahmin Free AC Train Ticket Scheme : साल में दो बार परिवार के साथ मुफ्त एसी रेल यात्रा, विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना; 23 नवंबर से पंजीयन

By Newsdesk Admin
22/11/2026
Share
Brahmin Free AC Train Ticket Scheme : साल में दो बार परिवार के साथ मुफ्त एसी रेल यात्रा, विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना; 23 नवंबर से पंजीयन
Brahmin Free AC Train Ticket Scheme : साल में दो बार परिवार के साथ मुफ्त एसी रेल यात्रा, विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना; 23 नवंबर से पंजीयन

सीजी भास्कर, भिलाई नगर, 22 नवंबर 2026। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कर्मकांडी ब्राह्मणों और उनके परिवारों को अब साल में दो बार देश में कहीं भी एसी ट्रेन से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। विधायक रिकेश सेन ने पुरोहितों और मंदिरों में सेवा देने वाले पुजारियों के लिए विशेष सम्मान योजना (Brahmin Free AC Train Ticket Scheme) शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए 23 नवंबर से विधायक कार्यालय में पंजीयन शुरू होगा।

Contents
  • तीन साल का अनुभव जरूरी
  • धार्मिक सेवा का सम्मान
  • 24 योजनाओं का दावा
  • 22 हजार महिलाओं का पंजीयन

यह भी पढ़ें : Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : शादी का सीजन शुरू, लेकिन आधार सत्यापन की व्यवस्था गायब! आवेदन करने वाले जोड़े परेशान

तीन साल का अनुभव जरूरी

योजना का लाभ उन कर्मकांडी ब्राह्मणों को मिलेगा, जो वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं और कम से कम तीन वर्षों से मंदिरों या विभिन्न यजमानों के यहां पूजा-पाठ एवं कर्मकांड का कार्य कर रहे हैं। पात्र ब्राह्मणों के साथ उनके परिवार को भी साल में दो बार भारत में कहीं भी यात्रा के लिए एसी रेल टिकट निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक रिकेश सेन ने 21 नवंबर की रात 8 बजे इस योजना की घोषणा की। इच्छुक पात्र व्यक्ति 23 नवंबर से जीरो रोड, श्वेतांबर जैन मंदिर के सामने, शांतिनगर भिलाई स्थित विधायक कार्यालय में पंजीयन करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Gau Samman Abhiyan Raipur : 17 दिसंबर को राजधानी में जुटेंगे गौभक्त, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठेगी मांग

धार्मिक सेवा का सम्मान

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि कर्मकांडी ब्राह्मण सनातन परंपराओं, धार्मिक संस्कारों और सामाजिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूजा-पाठ और कर्मकांड के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले इन परिवारों को सम्मान और सुविधा देना योजना का उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें : Dhamtari Dhan Kharidi : किसानों के लिए राहत की खबर! जरूरत पड़ी तो बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख

24 योजनाओं का दावा

विधायक की पहल पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 23 से 24 जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें मुफ्त रक्त जांच, एक रुपये में डायलिसिस, सोनोग्राफी, एक्स-रे, पावर वाला चश्मा, मोतियाबिंद ऑपरेशन, सैनिटरी नैपकिन, हेलमेट बैंक, कंबल बैंक और निःशुल्क फिल्टर पेयजल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा जरूरतमंद वर-वधुओं को शाही परिधान और क्षेत्र की बेटियों के विवाह में मुफ्त ब्राइडल मेकअप व मेहंदी की सुविधा भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Women Cricket Team : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाएंगी दम, विश्व कप पर नजर

22 हजार महिलाओं का पंजीयन

दूसरों के घरों में काम कर परिवार चलाने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गई शक्ति योजना के तहत लगभग 22 हजार महिलाओं ने विधायक कार्यालय में पंजीयन कराया है। वहीं, 14 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए संचालित युवा भारत योजना में लगभग 5,800 युवाओं का पंजीयन हुआ है। इस योजना के तहत युवाओं को 16 तरह के लाभ दिए जाने हैं। कर्मकांडी ब्राह्मणों के लिए घोषित नई योजना को भी विधायक की ओर से संचालित जनसेवा पहलों की इसी कड़ी के रूप में पेश किया गया है। इसका उद्देश्य पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़े परिवारों को यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Electricity Bill : अक्टूबर के बिल ने बिगाड़ा बजट! बिजली उपभोक्ताओं पर 8 हजार तक अतिरिक्त बोझ, जानिए किस वजह से बढ़ी रकम

Karun Dahariya Suspension : सरकार की सख्ती, ग्रामीण की मौत के मामले में गिरफ्तार एसडीएम करुण डहरिया निलंबित, सरगुजा में तय हुआ मुख्यालय
पी कर टल्ली “गुरूजी” पहुंचे School की गल्ली, मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का, विडियो हुआ वायरल तो होश फाख्ता
इंजीनियरिंग छात्र पढ़ेंगे श्रीमद्भागवत गीता, प्राचीन-गणित, कल्चर-ज्योतिष और संविधान भी, नए सत्र से बदलेगा सिलेबस
Online Fraud : शादी का सपना दिखाकर कैसे ठगे गए पैसे, युवक के साथ क्या हुआ पूरा मामला
Dhamtari Accident : धमतरी में एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई, फिर ट्रैक्टर से भिड़ी; नर्स की मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Brahmin Free AC Train Ticket Scheme : साल में दो बार परिवार के साथ मुफ्त एसी रेल यात्रा, विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना; 23 नवंबर से पंजीयन
Brahmin Free AC Train Ticket Scheme : साल में दो बार परिवार के साथ मुफ्त एसी रेल यात्रा, विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना; 23 नवंबर से पंजीयन

विधायक रिकेश सेन ने पुरोहितों और मंदिरों में…

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : शादी का सीजन शुरू, लेकिन आधार सत्यापन की व्यवस्था गायब! आवेदन करने वाले जोड़े परेशान
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : शादी का सीजन शुरू, लेकिन आधार सत्यापन की व्यवस्था गायब! आवेदन करने वाले जोड़े परेशान

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना  (Mukhyamantri Kanya…

Gau Samman Abhiyan Raipur : 17 दिसंबर को राजधानी में जुटेंगे गौभक्त, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठेगी मांग
Gau Samman Abhiyan Raipur : 17 दिसंबर को राजधानी में जुटेंगे गौभक्त, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठेगी मांग

सीजी भास्कर, बिलासपुर, 22 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में गाय…

Dhamtari Dhan Kharidi : किसानों के लिए राहत की खबर! जरूरत पड़ी तो बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख
Dhamtari Dhan Kharidi : किसानों के लिए राहत की खबर! जरूरत पड़ी तो बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख

 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Dhamtari Dhan Kharidi) की…

Chhattisgarh Women Cricket Team : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाएंगी दम, विश्व कप पर नजर
Chhattisgarh Women Cricket Team : छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का टीम इंडिया में चयन, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाएंगी दम, विश्व कप पर नजर

छत्तीसगढ़ की दो बेटियों ने क्रिकेट के मैदान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?