CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंजीनियरिंग छात्र पढ़ेंगे श्रीमद्भागवत गीता, प्राचीन-गणित, कल्चर-ज्योतिष और संविधान भी, नए सत्र से बदलेगा सिलेबस

इंजीनियरिंग छात्र पढ़ेंगे श्रीमद्भागवत गीता, प्राचीन-गणित, कल्चर-ज्योतिष और संविधान भी, नए सत्र से बदलेगा सिलेबस

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग के छात्र अब अच्छे इंजीनियर ही नहीं बल्कि बेहतर नागरिक भी बनेंगे। उन्हें इंजीनियरिंग की विधाओं के साथ श्रीमद्भागवत गीता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। संस्कृति की जानकारी भी दी जाएगी। खगोल विज्ञान, ज्योतिष और संविधान की भी पढ़ाई होगी। नया पाठ्यक्रम अगले सत्र यानी 2025-26 से राज्य में लागू हो जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग में पिछले साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हुई। इस साल इसे तकनीकी शिक्षा में लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कोर्स में बदलाव किया गया है। पुराने विषयों का कंटेंट तो बदला ही गया है। इसके साथ ही चार नए सब्जेक्ट शामिल हुए हैं। इसी तरह मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एक्जिट जैसे प्रावधान किए गए हैं।

एक साल में सर्टिफिकेट, दो साल में डिप्लोमा और चौथे में मिलेगी डिग्री

अभी 4 साल के बीटेक में ​बीच में पढ़ाई छोड़ने के बाद वहीं से वो कोर्स शुरू करने का प्रावधान नहीं था। लेकिन मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एक्जिट फॉर्मूले से ऐसा हो सकेगा। एक साल पूरा करने पर छात्र को सर्टिफिकेट मिलेगा, दो साल पर डिप्लोमा और चौथा साल पूरा होने पर बीटेक की डिग्री मिलेगी।

एक सब्जेक्ट स्किल के लिए भी होगा

अधिकारियों का कहना है कि, अभी फर्स्ट ईयर में छात्र कॉमन सब्जेक्ट जैसे मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री आदि पढ़ते थे। अब इनके साथ एक सब्जेक्ट स्किल के लिए भी होगा। फर्स्ट ईयर में एक और सेकंड में एक विषय स्किल से संबंधित होगा। जैसे, मैके​निकल में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग स्किल पर आधारित विषय होगा। राज्य में 28 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं।

इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के लिए अलग-अलग फिजिक्स

पहले फर्स्ट ईयर में सभी ब्रांच के छात्र साथ एक जैसा फिजिक्स पढ़ते थे। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। छात्र ब्रांच के अनुसार इस विषय को पढ़ेंगे। इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल वालों के लिए फिजिक्स की अलग-अलग किताबें होंगी।

प्राचीन गणित और भारतीय पारंपरिक ज्ञान भी

इंजीनियरिंग में प्राचीन गणित को शामिल किया गया है। इसमें आर्यभट्ट, बराहमिहिर और ब्रम्हगुप्त को पढ़ेंगे। फर्स्ट सेमेस्टर में फाउंडेशन कोर्स ऑफ एंसिएंट इंडियन नॉलेज सिस्टम के तहत इसे पढ़ाया जाएगा। इसी तरह तीसरे सेमेस्टर में इंडियन ट्रेडिशनल नॉलेज साइंस एंड प्रैक्टिसेस के तहत एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोलॉजी का चैप्टर होगा।

इंडियन कल्चर पर भी बात होगी। इसमें कलिंग, मराठा, राजपूत, द्रविड़ आदि के स्थापत्य कला को कोर्स में शामिल किया गया है। यह कंप्यूटर साइंस हो या सिविल सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा। संविधान के पाठ को भी में शामिल किया गया है।

यह विषय जुड़ेंगे

  • पहले सेमेस्टर में फाउंडेशन कोर्स ऑफ एंसिएंट इंडियन नॉलेज सिस्टम।
  • दूसरे सेमेस्टर में श्रीमद्भगवतगीता मैनुअल ऑफ लाइफ एंड यूनिवर्स।
  • थर्ड सेमेस्टर में इंडियन ट्रेडिशनल नॉलेज साइंस एंड प्रैक्टिसेस।
  • फोर्थ सेमेस्टर में इंडियन कल्चर एंड कांस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया।
Farmer Success Story : खाली खेत से उम्मीद जगी, फिर एक फसल ने किसान की सोच और आमदनी दोनों बदल दी
ISBM University Woodball Gold: राष्ट्रीय वुडबॉल टूर्नामेंट में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की जीत, खिलाड़ियों ने दिलाया गोल्ड
भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: “गौठान बंद कर गौमाताओं को मरने छोड़ दिया, सरकार को लगेगा श्राप”
Suitcase Turned Out To Be Girlfriend : खोला सूटकेस निकली गर्लफ्रेंड…Boys Hostel में अपनी बंदी को छुपाकर ले जा रहा था लड़का…निकली चीख से बिगड़ा काम…
Breaking News 🟠 सावन में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की छत्तीसगढ़ के भिलाई में होगी कथा 🟢 जयंती स्टेडियम में 25 जुलाई से शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक जांच में बड़े खुलासे, कम नंबर वाले छात्र को भी डॉक्टर बनाने की थी तैयारी

सीजी भास्कर, 15 मई। नीट पेपर लीक मामले…

Businesswoman makes serious allegations : ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे, अब संपत्ति हड़पने की साजिश’

Businesswoman makes serious allegations

Virtual Hearing
Virtual Hearing : सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का तरीका बदला, अब हफ्ते में दो दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई

सीजी भास्कर, 15 मई। देश की सबसे बड़ी…

Big fall in gold and silver : MCX पर गोल्ड 3 हजार टूटा, सिल्वर 17 हजार से ज्यादा लुढ़की

Big fall in gold and silver

You Might Also Like

Bus Accident Janjgir Champa
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bus Accident Janjgir Champa : जांजगीर-चांपा में भीषण बस हादसा, 50 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

03/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

फरार आरोपी दीपक नेपाली की संपत्ति होगी कुर्क:प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के 2 आरोपियों ने किया सरेंडर, एक पहले ही गिरफ्तार

25/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

“Shakti Team Initiative” : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की नई पहल से हर वार्ड बनेगा सुरक्षित और अपराधमुक्त

13/11/2025
अजब-गजबघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

दो बंदरों की लड़ाई ने रोक दी ट्रेन, एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित, एक ने छीना केला दूसरे को नहीं मिला तो रबर फेंक मारा जो ओवरहेड वायर से टकराया और हुआ शॉर्ट सर्किट

07/12/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?