CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Ration Card Cancellation : 10 हजार से अधिक संदिग्ध खातों से लेनदेन करने वालों के राशन कार्ड रद्द

Chhattisgarh Ration Card Cancellation : 10 हजार से अधिक संदिग्ध खातों से लेनदेन करने वालों के राशन कार्ड रद्द

By Newsdesk Admin
16/11/2025
Share
Chhattisgarh Ration Card Cancellation
Chhattisgarh Ration Card Cancellation

सीजी भास्कर, 16 नवंबर। प्रदेश में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार से अधिक राशन (Chhattisgarh Ration Card Cancellation) कार्ड निरस्त कर दिए हैं। विभागीय जांच में पाया गया कि कई कार्डधारियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन हो रहे थे। यह लेनदेन सट्टा, ठगी और अवैध पैसों से जुड़ा हुआ था।

Contents
  • रिकवरी भी संभव — 62,813 आयकर दाता बने थे फर्जी बीपीएल
  • निष्क्रिय आधार कार्डों पर भी मिलता रहा सरकारी लाभ
  • इन वर्ग के लोगों के पास मिला बीपीएल राशन कार्ड
  • भूपेंद्र मिश्रा, नियंत्रक, खाद्य विभाग

रायपुर में 2,102, बिलासपुर में 856, दुर्ग में 2,310, सरगुजा में 309 और बस्तर में 196 बैंक खातों में लाखों रुपये का संदिग्ध लेनदेन सामने आया। प्रदेशभर में इनकी संख्या 9,422 पाई गई। कई खातों में वार्षिक लेनदेन 6 लाख रुपये से अधिक था, जिस पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में कार्डधारियों की ई-केवाईसी, बैंक विवरण और आय, गरीबी रेखा के मानक से कई गुना अधिक पाई गई। इसी आधार पर सभी कार्ड रद्द किए गए।

रिकवरी भी संभव — 62,813 आयकर दाता बने थे फर्जी बीपीएल

प्रदेश में 62,813 आयकर दाताओं ने फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर बीपीएल राशन कार्ड (Chhattisgarh Ration Card Cancellation) बनवाए और तीन वर्षों तक हर महीने चावल उठाया। सिर्फ राजधानी रायपुर में ही ऐसे 10,361 मामले मिले हैं।

अब खाद्य विभाग इन सभी को नोटिस जारी कर रहा है। यह जानकारी वन नेशन वन कार्ड, ई-केवाईसी, आधार-लिंक्ड बैंक खातों और पैन वेरिफिकेशन के बाद सामने आई।

निष्क्रिय आधार कार्डों पर भी मिलता रहा सरकारी लाभ

रिपोर्ट में पता चला कि 1,05,590 निष्क्रिय आधार कार्ड धारकों के नाम पर भी राशन कार्ड जारी थे। इनमें —

बिलासपुर – 5,841

कवर्धा – 8,701

जशपुर – 5,681

रायपुर – 9,356

शामिल हैं, जहाँ हजारों लोग निष्क्रिय पहचान से राशन (Chhattisgarh Ration Card Cancellation) उठा रहे थे। इन सभी को सूची से हटाया जा चुका है। जिलों को निर्देश दिया गया है कि फिजिकल वेरिफिकेशन कर फ़र्जी सदस्यों को नोटिस दें और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करें।

इन वर्ग के लोगों के पास मिला बीपीएल राशन कार्ड

जिलासंदिग्ध लेनदेनआयकर दाता
रायपुर2,10210,361
बिलासपुर8566,074
दुर्ग2,3106,339
सरगुजा3092,586
बस्तर1961,185
कुल9,42262,813

भूपेंद्र मिश्रा, नियंत्रक, खाद्य विभाग

“छह लाख से अधिक के लेनदेन वाले सभी राशनकार्डधारियों, जिनकी पात्रता जांच में गड़बड़ी पाई गई, उनके नाम सूची से हटाए गए हैं।”

Major victory on Naxal front in Jharkhand : 27 माओवादियों ने किया सरेंडर, 33 लाख के इनामी भी शामिल
MLA देवेंद्र को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की ख़ारिज 🛑 27 तक बढाई न्यायिक हिरासत
Raipur Visakhapatnam Economic Corridor : रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे का सड़क मार्ग से निरीक्षण करेंगे गडकरी 
Student Suicide Case : 10वीं में असफलता से टूट गया नाबालिग, फांसी लगाकर दी जान
CG News : पत्नी को दूसरे मर्द की बाइक में घूमता देख आगबबूला हुआ पति, पहले युवक को लगाया गले फिर दांत से काट दिया कान, कोरबा में अपराध दर्ज….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Business Bill 2026 : कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

Chhattisgarh Business Bill 2026

Chhattisgarh Academic Session 2027-28 : बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर,1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

Chhattisgarh Academic Session 2027-28

Baikunthpur IC Mart Student Suicide : प्रताड़ना से 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान, पुलिस ने मार्ट किया सील

Baikunthpur IC Mart Student Suicide

Kawardha BJP Office Inauguration : चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान, डॉ. रमन सिंह बोले- पद नहीं, संगठन को दें प्राथमिकता

Kawardha BJP Office Inauguration

Vaibhav Suryavanshi : ब्रिस्टल में युवा बल्लेबाज पर टिकी निगाहें, क्या इस बार बल्ले से निकलेगी यादगार पारी

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?