CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Awas Yojna : पीएम आवास योजना में लापरवाही पर 22 कर्मचारियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

PM Awas Yojna : पीएम आवास योजना में लापरवाही पर 22 कर्मचारियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share
PM Awas Yojna
PM Awas Yojna

सीजी भास्कर, 13 मई। प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन आवास योजना (PM Awas Yojna) की समीक्षा को लेकर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने छुरा जनपद पंचायत कार्यालय में बैठक ली।

समीक्षा के दौरान योजनाओं की धीमी प्रगति और अधूरे कार्यों पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कुल 22 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस सूची में 13 ग्राम पंचायत सचिव, तीन रोजगार सहायक, पांच तकनीकी सहायक और एक विकासखंड समन्वयक शामिल हैं।

जिन पंचायत सचिवों को नोटिस भेजा गया है उनमें मुढ़ीपानी, गायडबरी, कसेकेरा, नवापारा भां., कोसमी, मेढ़कीडबरी, भरवामुड़ा, रसेला, कनेसर, द्वारतरा, मुड़ागांव, पंडरीपानी गोंड और मुरमुरा शामिल हैं। तकनीकी सहायकों में लक्ष्मीकांत साहू, पवन ध्रुव, प्रियेश वर्मा, दिव्या साहू और विनय वर्मा का नाम है। इसके साथ ही रसेला, द्वारतरा और मेढ़कीडबरी के रोजगार सहायक और विकासखंड समन्वयक हर्षा वर्मा को भी नोटिस थमाया गया है।

कलेक्टर उइके ने कहा कि आवास योजना (PM Awas Yojna) हितग्राहियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “हर पात्र व्यक्ति को समय पर आवास मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है,” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य का जिओ टैगिंग अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में चेताया कि किश्त वितरण, सर्वे या किसी भी स्तर पर अवैध वसूली की शिकायत मिली तो जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई होगी।

6,379 में से अब तक केवल 1,459 आवास पूर्ण (PM Awas Yojna)

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2024-25 में कुल 6,379 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से अब तक केवल 1,459 आवास पूर्ण हुए हैं। शेष आवास प्रगतिरत हैं या अभी प्रारंभ भी नहीं हुए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अप्रारंभ कार्यों को तत्काल शुरू किया जाए और सभी योजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम नेहा भेड़िया, जनपद सीईओ सतीश चंद्रवंशी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र उपस्थित रहे।
CM Rojgar Yojana : गांव में उद्योग लगाने का मौका, 35% तक मिलेगा अनुदान
Custody Death : हिरासत में मौत पर CBI जांच तेज, हत्या की FIR; सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
Sub Engineer Suspension : कोरबा में DMF के निर्माण कार्यों में बड़ी अनियमितता, 8 MM की जगह 6 MM सरिया लगाने पर सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश
एमपी के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में मृत पाई गई बाघिन, दो चट्टानों के बीच फंसने से हुई मौत?
मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को दिल्ली कोर्ट से याचिका खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?