CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नेवी फॉर्म में आती तो PAK के 4 टुकड़े हो जाते… रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- अबकी बार भुगतेगा बड़ा खामियाजा

नेवी फॉर्म में आती तो PAK के 4 टुकड़े हो जाते… रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- अबकी बार भुगतेगा बड़ा खामियाजा

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

सीजी भास्कर 30 मई देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गोवा में INS विक्रांत का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आएसएस विक्रान्त पर अपने नेवल वॉरियर्स के बीच आकर मुझे बड़ी खुशी हो रही है. जब मैं भारत की समुद्री शक्ति के गौरव INS विक्रांत पर खड़ा हूं, तो मेरे अंदर खुशी के साथ-साथ एक गर्व और विश्वास का भाव भी है कि जब तक राष्ट्र की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा आपके मजबूत हाथों में है, तब तक भारत को कोई तिरछी निगाहों से देख नहीं सकता

.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ स्थगित हुआ है. उन्होंने कहा कि इस बार नेवी की तैयारियों से ही पाकिस्तान डर गया था. 1971 में जब नेवी हरकत में आई थी तो पाकिस्तान 1 से 2 हो गया था. ऑपरेशन सिंदूर में नेवी फॉर्म में आई होती तो पाकिस्तान के 2 टुकड़े ही नहीं शायद चार टुकड़े हो जाते.उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना ने अपनी साइलेंट सर्विस से हर भारतवासी को प्रभावित किया है. खामोश रह कर भी भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी सेना को बांध कर रखने में कामयाबी पाई.

जरा सोचिए कि जो खामोश रह कर भी किसी देश की फौज को बोतल में बंद रख सकता है, वह जब बोलेगा, तो क्या नजारा होगा? इस बार तो पाकिस्तान को भारतीय नौसेना की फायर पावर का सामना नहीं करना पड़ा, मगर दुनिया जानती है कि अगर पाकिस्तान ने इस बार कोई नापाक हरकत की, तो हो सकता है कि इस बार ओपनिंग हमारी नेवी के हाथों से हो.’आतंक के खिलाफ क्या करेगा भारत इस्तेमाल?रक्षा मंत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान को यह साफ समझ लेने की जरूरत है, आतंकवाद के जिस खतरनाक खेल को वह आजादी के समय से खेलता आ रहा है, उसकी मियाद अब खत्म हो चुकी है. अब जब भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ किसी आतंकवादी हरकत को शह देगा, तो न केवल उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा बल्कि हर बार की तरह उसे मात का भी सामना करना पड़ेगा.’

उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिन्दूर सिर्फ एक मिलिट्री एक्शन नहीं है बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का फ्रंटल असॉल्ट है. हम आतंकवाद के खिलाफ हर उस तरीके का इस्तेमाल करेंगे, जो पाकिस्तान सोच सकता है, मगर हम उन तरीकों का भी इस्तेमाल करने में भी संकोच नहीं करेंगे, जो पाकिस्तान सोच भी नहीं सकता है. पाकिस्तान की धरती से भारत विरोधी गतिविधियां खुले आम चलाई जा रही हैं. भारत आतंकवादियों के खिलाफ सरहद और समंदर के इस पार और उस पार दोनों तरफ, हर तरह का ऑपरेशन चलाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है. आतंकवाद के खिलाफ अपने नागरिकों की सुरक्षा करने के अधिकार को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है.

इस काम को करने से आज भारत को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती.’बात सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर होगी- राजनाथराजनाथ सिंह ने कहा, ‘पाकिस्तान के हक में यही बात होगी कि वह अपनी जमीन पर चल रही आतंकवाद की नर्सरी को अपने हाथों से उखाड़ फेंके. इसकी शुरुआत उसे हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों को भारत के हाथों में सौंपने से करनी चाहिए. यह दोनों न केवल भारत में मोस्ट वांटेड टेररिस्ट की सूची में हैं बल्कि ये यूएन की नामित आतंकवादी की लिस्ट में भी हैं. हाफिज सईद मुंबई हमलों का गुनहगार है. समुंदर के रास्ते मुंबई में मौत बरसाने का जो गुनाह उसके संगठन ने किया है, उसका इंसाफ होना चाहिए.

यह काम पाकिस्तान में नहीं हो सकता है. मुंबई हमलों के एक आरोपी तहव्वुर राणा को पिछले दिनों भारत लाया गया है. पाकिस्तान की ओर से बार-बार बातचीत की पेशकश की जा रही है.’उन्होंने कहा, ‘कल ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने फिर यह बात दोहराई है, मगर भारत ने साफ कह रखा है कि बात होगी, तो आतंकवाद पर होगी, PoK पर होगी. अगर पाकिस्तान बातचीत को लेकर गंभीर है, तो उसे हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों को भारत के सुपुर्द करना चाहिए ताकि इंसाफ किया जा सके.’

Annual FASTag Pass : व्यावसायिक वाहनों के लिए बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार के कदम से हिल सकता है परिवहन सेक्टर
होली पर घर जाना हुआ मुश्किल! दिल्ली से बिहार… बस का किराया 7000, UP के शहरों का भी बुरा है हाल
₹1000 में बनी फर्जी मार्कशीट फिर बन गया आधार और पासपोर्ट, बांग्लादेशी दंपत्ति के 16 साल पुराने घुसपैठ का खुलासा
Minor stabbed to death in Raipur : मामूली विवाद बना वजह
Land Development Rules : विकास की रफ्तार को मिलेगा बल, भूमि नियमों में बड़ा बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?