CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गोरखपुर: बिजली के तार पर भ्रूण मिलने पर इलाके में मची सनसनी, पुलिस कर रही है पूछताछ

गोरखपुर: बिजली के तार पर भ्रूण मिलने पर इलाके में मची सनसनी, पुलिस कर रही है पूछताछ

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

गोरखपुर , 03 मई 2025 :

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक कस्बे में बिजली के तार पर भ्रूण लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई. इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को डंडे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बिजली के तार पर भ्रूण लटकता मिलने से लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस को अंदेशा है कि किसी मकान या दुकान की छत के ऊपर के हिस्से से फेंका गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

गोरखपुर के सहजनवां के वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार सुबह बिजली के तार से एक भ्रूण झूलता मिला. भ्रूण की 4 से 5 महीने का बताया जा रहा है. मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है किसी ने बाहर से लाकर भ्रूण को यहां फेंका है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी देखकर पहचान करने में लगी हुई है.

पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लिया

घटना सहजनवां कस्बे के वार्ड नंबर 7 की है. लोगों में चर्चा है कि लोकलाज के भय से चोरी-छुपे किसी बिन ब्याही मां का अबॉर्शन कराने के बाद किसी ने भ्रूण को फेंक दिया है. सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में रेलवे स्टेशन है. स्टेशन से पीछे की ओर प्लेटफार्म-2 से सटा हुआ केशवपुर विद्युत केंद्र स्थित है. यहां से गुजर रहे तार पर शुक्रवार 2 मई को सुबह कुछ लोगों ने भ्रूण लटकता देखा, जो तार में फंसकर हवा झूल रहा था. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को मामले की सूचना दी.

सहजनवा पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को नीचे गिरा कर उसको कब्जे में लिया. इसके बाद पुलिस ने आने जाने वालों और मोहल्ले के लोगों से जानकारी की. पुलिस ने बताया कि भ्रूण करीब 4 से 5 महीने का लग रहा है. मोहल्ले में मेडिकल से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं होती है. माना जा रहा है कि कहीं और से अबॉर्शन कराने के बाद भ्रूण को यहां फेंका गया है. या फिर किसी ने घर में अबॉर्शन करा कर भ्रूण को छत से फेंका है, जिससे वह तारों में फंस गया.

पुलिस टीम ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस का मानना है कि भ्रूण को सड़क से 20 फिट से ज्यादा ऊपर फेंकना संभव नहीं है. लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस मामले का पता लगाने में जुटी है. आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं. घटना स्थल से 500 मीटर की परिधि में एक हॉस्पिटल है.

एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि शुक्रवार को सुबह भ्रूण की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. एक टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके. उन्होंने बताया कि अस्पताल या घर से लाकर फेंकने का अंदेशा है. आसपास के घरों में भी जांच की जा रही है.

Kuno National Park : कूनो में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता मुखी ने दिए पांच शावकों को जन्म
बड़ी खबर : 250 से अधिक इंकम टैक्स अफसरों का ट्रांसफर 🟣 छत्तीसगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त उड़ीसा गए 🔵 सभी अफसरों को 12 तक ज्वाईन करने आदेश
Earthquake Today: 12 मिनट में एक के बाद एक झटका… म्यांमार के भूकंप से तबाही, बैंकॉक से दिल्ली तक डोली धरती
मोबाइल गेमिंग के चलते मां की डांट पर 8वीं के छात्र ने लगाई फांसी
अवैध धर्मांतरण रैकेट का खुलासा: छांगुर बाबा के ‘महल’ से मिले पावर बूस्टर, विदेशी तेल और सीक्रेट CCTV!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?