सीजी भास्कर, 11 सितंबर। Oppo भारत में अपनी K14 सीरीज का नया बजट स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च करने (Oppo K14 Lite Launch Date) जा रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 16 सितंबर को भारत में दस्तक देगा।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने इसके साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप और ड्यूरेबल डिजाइन भी टीज किया है।

दो कलर में आएगा फोन Oppo K14 Lite Launch Date
Oppo K14 Lite को पर्पल और ब्राउन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। फोन को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन भी मिला है।
कंपनी ने अभी फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसे बजट सेगमेंट में उतारे जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Turmeric Milk Benefits : रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की क्यों दी जाती है सलाह? डॉक्टर ने बताए फायदे
मिल सकती है 7000mAh बैटरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo K14 Lite में 7000mAh बैटरी के साथ 4G कनेक्टिविटी मिल सकती है। फोन में 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प मिलने की संभावना है।
इसमें 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है।
फोन की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी लॉन्च के दौरान इसके सभी फीचर्स और कीमत का खुलासा करेगी।



