CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थी युवती, राइड के दौरान टूटा झूला, नीचे गिरने से हुई मौत

मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थी युवती, राइड के दौरान टूटा झूला, नीचे गिरने से हुई मौत

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में वाटर पार्क में रोलर कोस्टर पर राइड के दौरान झूला टूटने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा 3 अप्रैल की शाम का है। युवती अपने होने वाली पति के साथ water park घूमने के लिए आई थी जहां वह झूले की राइड लेते समय हादसे का शिकार हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 24 साल की प्रियंका अपने परिवार के साथ चाणक्यपुरी के विनय मार्ग पर C-2 165 में रहती थी। प्रियंका एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर थी। उसके भाई मोहित ने बताया कि फरवरी 2025 में प्रियंका की शादी नजफगढ़ में रहने वाले निखिल से तय हुई थी। 3 अप्रैल की दोपहर निखिल का फोन प्रियंका को आया और दोनों ने वाटर पार्क जाने का प्रोग्राम तय किया।

एम्यूजमेंट पार्क में टूटा झूला : दोनों दोपहर करीब 1 बजे कापसहेड़ा बार्डर पास के मौजूद फन एंड फूड विलेज पहुंचे, जहां दोनों ने करीब 6 बजे तक वाटर राइड ली और उसके बाद दूसरी राइड के लिए एम्यूजमेंट पार्क की ओर गए। वहां पर दोनों रोलर कोस्टर पर राइड के पहुंचे। राइड के दौरान जब झूला ऊपर पहुंचा तो उसका स्टैंड टूट गया और प्रियंका सीधे नीचे आ गिरी।

नीचे गिरने के चलते प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। निखिल ने प्रियंका के परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। कापसहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

भाई ने वाटर पार्क पर लगाया लापरवाही का आरोप : प्रियंका के भाई मोहित ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। प्रियंका के गिरने के बाद उसे देरी से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके चलते उसकी मौत हुई है।

मोहित ने आरोप लगाया कि प्रियंका की मौत के बाद वाटर पार्क के एक हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है, जिसमें रोलर कोस्टर भी है। मोहित ने आरोप लगाया कि अगर एम्यूजमेंट पार्क में झूलों को मरम्मत की जरूरत थी तो वह खोला ही क्यों गया? वहां लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

पाईप लाईन, सीसी रोड, नाली-पुलिया निर्माण के लिए 4.93 करोड़ स्वीकृत, विधायक रिकेश ने जताया आभार
नोट बरामद होने से दोषी नहीं ठहराया जा सकता:हाईकोर्ट बोला- रिश्वत के रूप में लेना साबित होना जरूरी, भ्रष्टाचार के केस में पकड़े गए कर्मचारी बरी
Big News : नेपाल में भारतीय पर्यटकों से भरी यूपी की बस नदी में गिरी, 15 की मौत, इस राज्य के यात्री निकले थे नेपाल घूमने…
सांस रुकी है, लेकिन राजनीति नहीं…”—(Delhi Voters Priority) पर संदीप दीक्षित का तंज, प्रदूषण बहस ने पकड़ा नया मोड़
बोनस पर बीएसपी (SAIL) प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ संयुक्त यूनियनों का ऐलान, कहा – “अब तो आर पार की लड़ाई है” नवंबर में होगी हड़ताल, आज के प्रदर्शन में सभी 9 ट्रेड यूनियन हुईं शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Bachao Padyatra : BSP और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस की पदयात्रा आज
Bhilai Bachao Padyatra : BSP और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस की पदयात्रा आज

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Bachao Padyatra) रोजगार और…

Bilaspur Korba Highway Accident : बिलासपुर-कोरबा हाईवे पर ट्रेलर का कहर, 9 मवेशियों की मौत सवाल
Bilaspur Korba Highway Accident : बिलासपुर-कोरबा हाईवे पर ट्रेलर का कहर, 9 मवेशियों की मौत सवाल

बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे (Bilaspur Korba Highway Accident) पर…

Durg Illegal Liquor Destroyed : दुर्ग पुलिस ने 45 लाख की अवैध शराब की नष्ट, 112 मामलों का निस्तारण
Durg Illegal Liquor Destroyed : दुर्ग पुलिस ने 45 लाख की अवैध शराब की नष्ट, 112 मामलों का निस्तारण

दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब (Durg Illegal Liquor…

Bilaspur Police Transfer : बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों के तबादले
Bilaspur Police Transfer : बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों के तबादले

बिलासपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Bilaspur…

Illegal Teak Wood Seized : घर में छिपाकर रखी थी सागौन की लकड़ी, 15 चिरान और 2 पलंग-पाट जब्त
Illegal Teak Wood Seized : घर में छिपाकर रखी थी सागौन की लकड़ी, 15 चिरान और 2 पलंग-पाट जब्त

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की टीम ने अवैध सागौन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?