CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Attack : नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबल का एक जवान घायल

Naxal Attack : नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबल का एक जवान घायल

By Newsdesk Admin
13/10/2025
Share
Naxal Attack
Naxal Attack

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों (Naxal Attack) द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया। यह घटना भोपालपटनम थाना क्षेत्र के कंडलापर्ती गांव के जंगलों में उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकली हुई थी।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुरक्षा बलों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी नक्सलियों (Naxal Attack) द्वारा जमीन में छिपाकर लगाया गया प्रेशर आईईडी अचानक फट गया। धमाके में एक जवान घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि जवान की हालत खतरे से बाहर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित किया गया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और आईईडी ब्लास्ट के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

बस्तर संभाग के घने जंगलों में सक्रिय नक्सली अक्सर गश्त पर निकले जवानों को निशाना बनाते हुए सड़कों और कच्चे रास्तों पर आईईडी लगाते हैं। ये विस्फोटक दिखने में छोटे होते हैं, लेकिन इनका नुकसान बेहद गंभीर होता है। कई बार इनके शिकार ग्रामीण भी हो जाते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक कमांडो आईईडी धमाके में घायल हुआ था। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। घायल जवान का इलाज जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

शिल्पा शेट्टी और राज के विरुद्ध लुकआउट नोटिस
रायपुर में लावारिस हालत में मिला जापानी महिला का बैग, लैपटॉप-पासपोर्ट समेत अहम दस्तावेज बरामद..
Medical Negligence Arrest Case: महिला की मौत पर बड़ा एक्शन, डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक जेल भेजे गए
Dharmesh Deshmukh Balod : खेतों से किताबों तक का सफर, बालोद के धर्मेश देशमुख ने यूपीएससी में रचा इतिहास
Bhilai Chemical Leak: पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं, सुरक्षा लापरवाही पर उठे बड़े सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh new medical colleges approval : स्वास्थ्य मंत्री बोले- अपील के बाद मिलेगी मंजूरी

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ के पांच नए…

Jal Jeevan Mission irregularities action : अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर

सीजी भास्कर, 13 जून। मुंगेली जिले में जल…

Giriraj Singh targets Congress in Raipur : गरीबी समझने गए थे युवराज, मोदी ने गरीबी को जिया

सीजी भास्कर, 13 जून। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज…

Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून…

Administrative reshuffle in the Municipal Corporation : बिलासपुर के सभी 8 जोनों में बदले गए कमिश्नर

सीजी भास्कर, 13 जून।बिलासपुर नगर निगम प्रशासन ने…

You Might Also Like

Naxal Surrender Chhattisgarh
अपराधछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादी हमला: दो ग्रामीणों की कुल्हाड़ी और गला दबाकर हत्या

03/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

साय सरकार के दो साल पूरे होने पर जांजगीर में बड़ा आयोजन, JP Nadda Chhattisgarh Visit को लेकर तैयारियों में तेजी

20/12/2025
छत्तीसगढ़

Electricity Theft Case : बिजली चोरी पर सख्त रुख, हाई कोर्ट ने सबूतों को माना पुख्ता, दोषी की अपील खारिज कर सजा बरकरार रखी

22/02/2026
छत्तीसगढ़

Visakhapatnam Durg Vande Bharat : पुराने शेड्यूल पर लौटी विशाखापत्तनम–रायपुर पैसेंजर और वंदे भारत एक्सप्रेस

10/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?