CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Arrest Fraud : साड़ी और घूंघट में छिपा था ठगी का मास्टरमाइंड, 3.86 करोड़ रुपये के साइबर फरेब में आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest Fraud : साड़ी और घूंघट में छिपा था ठगी का मास्टरमाइंड, 3.86 करोड़ रुपये के साइबर फरेब में आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
24/10/2025
Share
Digital Arrest Fraud
Digital Arrest Fraud

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। एक फ़िल्मी कहानी जैसी लगने वाली सच्ची घटना ने शाहजहांपुर पुलिस को भी हैरान (Digital Arrest Fraud) कर दिया। पश्चिम बंगाल साइबर ब्रांच की टीम ने यहां दबिश देकर उस शातिर ठग को गिरफ्तार किया, जिसने जून महीने में एक रिटायर्ड इंजीनियर से 3.86 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की थी।

पुलिस जब उसके घर पहुंची, तो आरोपी साड़ी और घूंघट में बैठा मिला। परिवार की महिलाएं पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रहीं, लेकिन चालाकी ज्यादा देर नहीं चली और आरोपी की पोल खुल गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ सम्राट, निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर अमल मन्ना से करोड़ों रुपये ठगने (Digital Arrest Fraud) के मामले में वांछित था। ठगों ने जून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नाटक रचकर अमल मन्ना को तीन दिनों तक फोन पर डराया और अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली।

पश्चिम बंगाल साइबर ब्रांच के अधिकारी दीपांकर देवनाथ ने बताया कि जांच के दौरान लेनदेन और कॉल डिटेल से अभिषेक का नाम सामने आया। इसके बाद तीन दिन पहले पुलिस टीम शाहजहांपुर पहुंची। बुधवार रात करीब दस बजे जब टीम ने घर पर दबिश दी, तो अंदर से महिलाओं ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। पुलिस को बताया गया कि घर में सिर्फ महिलाएं और एक भांजा मौजूद हैं।

शक बढ़ने पर टीम ने पूरी रात घर के बाहर निगरानी की। सुबह करीब आठ बजे स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया, तो पुलिस टीम दंग रह गई – अंदर साड़ी और घूंघट में बैठा व्यक्ति कोई महिला नहीं बल्कि आरोपी (Digital Arrest Fraud) अभिषेक था। जैसे ही पुलिस ने उसका नाम पूछा, वह हड़बड़ा गया और पहचान उजागर हो गई।

पकड़े जाने के बाद अभिषेक ने शुरुआत में खुद को निर्दोष बताया, लेकिन सबूतों के सामने उसकी बात टिक नहीं पाई। बंगाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर लिया और आगे की पूछताछ के लिए कोलकाता ले गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ठगी में तकनीकी गैंग की मदद ली थी, जो देशभर के कई राज्यों में सक्रिय है। अब पुलिस उस नेटवर्क की कड़ी दर कड़ी जांच कर रही है।

MLA रिकेश की मांग पर भिलाई निगम को मिलेगी 5 जेसीबी, वार्डों में सड़क पाथवे डामरीकरण के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत
मौत का Live Stream: पुलिस से बचने के लिए 5वीं मंजिल से कूदने चला ‘शूटर’ अभिषेक
अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, ‘2027 में एक चक्रवात आएगा, जब आप…’, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन!
Durg Fake Number Plate : दूसरे वाहन का नंबर लगाकर चला रहे थे कार, असली मालिक को पहुंच रहे थे चालान-टोल के मैसेज
सो रहा था मरीज, शरीर पर घूम रहे थे चूहे, पेशेंट के हर सामान की ली ‘तलाशी’

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi : श्रीलंका A के खिलाफ फिर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, 157 दिन पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चर्चा में

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल (Vaibhav…

Ramayana Movie
Ramayana Movie : ‘रामायण’ ने ऑस्कर की रेस में बनाई जगह, बेस्ट वीएफएक्स की टॉप-20 फिल्मों में शामिल

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म…

Chhattisgarh Temperature Drop
Chhattisgarh Temperature Drop : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में बढ़ेगी ठंड, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Chhattisgarh Temperature Drop : मौसम विभाग का अनुमान…

Raigarh Father Murder Case
Raigarh Father Murder Case : रायगढ़ में बेटे ने की पिता की हत्या, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

Raigarh Father Murder Case : सूचना मिलते ही…

Raigarh Patwari Assault Case
Raigarh Patwari Assault Case : रायगढ़ में सरकारी जमीन की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट, दो भाइयों पर केस दर्ज

Raigarh Patwari Assault Case : घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?