CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सो रहा था मरीज, शरीर पर घूम रहे थे चूहे, पेशेंट के हर सामान की ली ‘तलाशी’

सो रहा था मरीज, शरीर पर घूम रहे थे चूहे, पेशेंट के हर सामान की ली ‘तलाशी’

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर 9 मार्च मध्यप्रदेश के मंडला जिला अस्पताल में मोहन सरकार की अव्यवस्थाओं की पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अस्पताल के बच्चा वार्ड में दर्जनों चूहे मरीजों के बेड पर घूमते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो मरीज के परिजनों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर हो गई.

वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि चूहे मरीजों के ऊपर चढ़ रहे हैं, उनके बेड के आसपास घूम रहे हैं और पूरे वार्ड में आतंक मचाए हुए हैं. इतना ही नहीं, ये चूहे खाने-पीने के सामान, दवाइयों और यहां तक कि मरीजों को भी कुतर रहे हैं. कई बार तो यह चूहे छोटे-छोटे बच्चों को भी कुतर देते हैं, जिसके चलते परिजनों को भी डर बना रहता है. मरीजों के परिजनों ने इस घटना से नाराज होकर अस्पताल प्रशासन से चूहों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की.

पहले भी कई वीडियो आ चुके हैं सामनेयह पहला मामला नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है , इससे पहले भी कई बार जिला अस्पताल से इस तरह की वीडियो सामने आ चुके हैं. पूरे मामले पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन विजय धुर्वे ने बयान जारी कर कहा कि समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल कराया जाता है, लेकिन इसके बावजूद चूहों की समस्या सामने आ रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.मामले पर जताई कड़ी नाराजगीमध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई.

उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. मंत्री ने कहा, “इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.”समस्या का समाधान करने की मांगमरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था दयनीय है. मरीज पहले से ही बीमार होते हैं और ऐसे में चूहों का आतंक उनके स्वास्थ्य को और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने प्रशासन से तुरंत इस समस्या का समाधान करने की मांग की.

मंडला जिला अस्पताल में चूहों का आतंक स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर स्थिति को दर्शाता है. मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की जरूरत है. सरकार ने जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस बार सुधार होगा, या फिर यह मामला भी सिर्फ जांच तक ही सीमित रह जाएगा?

‘ये बैठेंगे लड़ेंगे और फिर…’, महागठबंधन की बैठक से पहले JDU का तंज, मांझी की पार्टी भी बरसी
Bilaspur Domestic Workers Strike: बिलासपुर में 400 बाइयों की हड़ताल से थमी रसोई, कई घरों में सुबह की चाय भी नहीं बनी
Deepfake Porn पर बना कानून, Donald Trump ने बिल पर किए साइन, 48 घंटे में होगा एक्शन
Rail Minister Press Conference Chhattisgarh: वर्चुअल ब्रीफिंग में अफसरों की झपकी, विकास के दावों पर सवाल
भजनलाल शर्मा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफ़ा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kedar Kashyap Wife Plot Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को करोड़ों का प्लॉट देने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल
Kedar Kashyap Wife Plot Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को करोड़ों का प्लॉट देने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मंत्री केदार…

AI Livelihood
AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता

बलरामपुर जिले में महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को…

Bilaspur Education Department
Bilaspur Education Department : युक्तियुक्तकरण और पदोन्नति में अनियमितता का मामला, बिलासपुर में जूनियर अकाउंटेंट निलंबित

युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता…

Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून

कमजोर मानसून (Monsoon 2026) का असर अब खेतों…

Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए
Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?