CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, ‘2027 में एक चक्रवात आएगा, जब आप…’, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन!

अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, ‘2027 में एक चक्रवात आएगा, जब आप…’, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन!

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

26 जून 2025 :

Arvind Kejriwal Latest News: पंजाब और गुजरात में हुए विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर मिली जीत से आम आदमी पार्टी (AAP) को नयी ऊर्जा मिली है, जिसे हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि 2027 में एक चक्रवात आएगा, जब आप, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों को हरा देगी क्योंकि इसके काम को लोग पसंद करते हैं.

गुजरात में बीजेपी ने कडी सीट बरकरार रखी, जबकि ‘आप’ की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल इटालिया राज्य की विसावदर सीट पर विजयी हुए. आप ने पंजाब में लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा सीट भी जीती, जहां उसके उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,600 से अधिक मतों से हराया.

पंजाब और गुजरात के उपचुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत से उत्साहित केजरीवाल ने इस अवसर का उपयोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को लुभाने के लिए किया और कहा कि केवल आप ही बीजेपी को हरा सकती है, कांग्रेस नहीं.

कांग्रेस के शीर्ष नेता बीजेपी के साथ मिले हुए हैं- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता बीजेपी के साथ ‘मिले हुए’ हैं. केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने ‘‘साथ मिलकर उपचुनाव लड़ा और बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने में मदद की.’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि यह 2027 का सेमीफाइनल है. हम सोच सकते हैं कि अगर यह सेमीफाइनल है और 2022 एक तूफान था, तो 2027 में चक्रवात आएगा.’’ गुजरात और पंजाब, दोनों राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे.

लोग 30 साल के बीजेपी शासन से तंग आ चुके हैं- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी अक्सर उपचुनाव जीतती है, लेकिन गुजरात में आप की जीत से पता चलता है कि लोग 30 साल के बीजेपी शासन से तंग आ चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अब वे आप को एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में देखते हैं. इन उपचुनावों ने दिखाया कि कैसे कांग्रेस नेतृत्व ने आप को हराने के लिए बीजेपी की मदद की. कांग्रेस बीजेपी की कठपुतली बन गई है. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे इसे समझें और आप में शामिल हों.’’

दूसरी तरफ नये जिला पार्टी प्रमुखों की नियुक्ति करके गुजरात में संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही कांग्रेस को उस समय झटका लगा, जब प्रदेश पार्टी अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने दो सीट पर हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया.

असदुद्दीन ओवैसी के कांवड़ यात्रा वाले बयान पर VHP का पलटवार, ‘जिहादी और विधर्मी लोग नकली हिंदू…’
खड़गे बोले-न देवड़ा पर एक्शन हुआ,न शाह बर्खास्त हुए:बीजेपी सांसद के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को घेरा
बिहार के पूर्णिया में लेडी टीचर पर जानलेवा हमला, फायरिंग में गंभीर रूप से घायल
इटावा: दोनों यादव कथावाचक ‘गायब’, जांच टीम को घर पर लटके मिले ताले, मोबाइल भी स्वीच ऑफ
शादी में बिना बुलाए खाना खाने पहुंचे 3 युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, बर्तन भी धुलवाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?