CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nissan Magnite Price Hike : Punch को टक्कर देने वाली Nissan Magnite होगी महंगी, नए साल से बढ़ सकती है कीमत

Nissan Magnite Price Hike : Punch को टक्कर देने वाली Nissan Magnite होगी महंगी, नए साल से बढ़ सकती है कीमत

By Newsdesk Admin
26/12/2025
Share
Nissan Magnite Price Hike
Nissan Magnite Price Hike

सीजी भास्कर, 25 दिसंबर। नए साल की शुरुआत कार खरीदारों के लिए झटका लेकर आ सकती है। टाटा पंच को सीधी टक्कर देने वाली Nissan Magnite अब पहले से महंगी होने वाली है। निसान ने साफ कर दिया है कि 1 जनवरी 2026 से वह भारत में अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी (Nissan Magnite Price Hike) करेगी। फिलहाल में कंपनी की केवल एक ही कार Magnite बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन यही मॉडल निसान की बिक्री की रीढ़ भी बना हुआ है।

Contents
  • Magnite की कीमत कितनी बढ़ेगी?
  • किन गाड़ियों से है सीधा मुकाबला?
  • 2026 में निसान की बड़ी तैयारी
  • Creta को टक्कर देने उतरेगी Tekton
  • सिर्फ निसान ही नहीं, बाकी कंपनियां भी बढ़ा रहीं दाम

Magnite की कीमत कितनी बढ़ेगी?

इस साल की शुरुआत में GST में बदलाव के बाद Nissan Magnite की कीमतों में बड़ी राहत दी गई थी। तब इसके दाम 52 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक कम किए गए थे। अभी Magnite की एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपये से 10.76 लाख रुपये के बीच है।

जनवरी 2026 से इसमें अनुमानित तौर पर 17 हजार रुपये से 32 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी (Nissan Magnite Price Hike) हो सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो नई कीमतें 5.79 लाख रुपये से बढ़कर 11.08 लाख रुपये तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में Punch, Exter और Fronx से मुकाबला और ज्यादा कड़ा हो जाएगा।

किन गाड़ियों से है सीधा मुकाबला?

Nissan Magnite का मुकाबला सेगमेंट में Tata Punch, Hyundai Exter और Maruti Fronx जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होता है। कीमत बढ़ने के बाद Magnite की वैल्यू-फॉर-मनी इमेज पर असर पड़ सकता है, हालांकि फीचर्स और माइलेज के दम पर यह अभी भी ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।

2026 में निसान की बड़ी तैयारी

निसान ने भारत में अपने भविष्य के प्लान भी साफ कर दिए हैं। कंपनी 2026 में तीन नई SUVs लॉन्च करने जा रही है।पहली गाड़ी होगी Gravite कॉम्पैक्ट MPV, जिसे मार्च 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। यह दरअसल Renault Triber का री-बैज्ड वर्जन होगी, लेकिन इसके लुक और इंटीरियर में निसान की अलग पहचान देखने को मिलेगी। इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।

Creta को टक्कर देने उतरेगी Tekton

फरवरी 2026 में निसान Tekton SUV पेश करेगी, जिसे सीधे तौर पर Hyundai Creta के मुकाबले उतारा जाएगा। यह SUV Renault Duster के साथ CMF-B प्लेटफॉर्म शेयर करेगी और इंजन विकल्प भी लगभग समान होंगे।

इतना ही नहीं, निसान ने यह भी संकेत दिए हैं कि 2027 में Tekton के प्लेटफॉर्म पर 7-सीटर SUV लाई जाएगी, जो ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Renault Bigster या Boreal का री-बैज्ड मॉडल हो सकती है।

सिर्फ निसान ही नहीं, बाकी कंपनियां भी बढ़ा रहीं दाम

निसान का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब पहले ही Mercedes-Benz, BYD और MG जैसी कंपनियां इनपुट कॉस्ट बढ़ने और एक्सचेंज रेट के असर का हवाला देकर कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। साफ है कि 2026 की शुरुआत कार खरीदने वालों के लिए महंगी साबित हो सकती है।

Ashok Chakra Award : ISS Mission Hero ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को सर्वोच्च सम्मान की घोषणा
ChatGPT के घिबली आर्ट जनरेटर में पर्सनल फोटो अपलोड करना है सेफ…? एक्स्पर्ट्स के जवाब ने चौंकाया….!
Bilaspur POCSO court verdict : रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपी को उम्रकैद
गजब! थाने से भागा चोर, आफत पुलिस पर आई; SP ने 12 जवानों को कर दिया सस्पेंड
Supreme Court’s new initiative : सबसे पुराने 800 मामलों के त्वरित निपटारे के लिए बनीं चार विशेष पीठें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?