CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gold Price Hike : सोना ऑलटाइम हाई पर, 2030 महंगा होकर 1.15 लाख पार : इस साल दाम 39,000 बढ़े

Gold Price Hike : सोना ऑलटाइम हाई पर, 2030 महंगा होकर 1.15 लाख पार : इस साल दाम 39,000 बढ़े

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Gold Price Hike
Gold Price Hike

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। सोने-चांदी के दाम सोमवार (29 सितंबर) को अपने नए ऑल टाइम हाई (Gold Price Hike) पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,030 रुपए बढ़कर 1,15,292 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,13,262 रुपए पर था। वहीं, चांदी भी 6,000 रुपए बढ़कर 1,44,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 1,38,100 रुपए पर थी।

Contents
  • इस साल सोना ₹39,000 और चांदी ₹50,000 महंगी हुई
  • 1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना Gold Price Hike
  • 5 बड़े कारण, जिससे सोने में तेजी के आसार दिख रहे हैं…

इस साल सोना ₹39,000 और चांदी ₹50,000 महंगी हुई

इस साल अब तक सोने की कीमत करीब 39,130 रुपए (Gold Price Hike) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,15,292 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 58,083 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,44,100 रुपए प्रति किलो हो गई है।

1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना Gold Price Hike

गोल्डमैन सैक्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने (Gold Price Hike) के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

5 बड़े कारण, जिससे सोने में तेजी के आसार दिख रहे हैं…

  1. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी : दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं।
    असर: जब बड़े बैंक लगातार खरीदते हैं तो बाजार में सोने की मांग बनी रहती है और कीमत ऊपर जाती है।
  2. ‘ट्रम्प फैक्टर’ और नीति-अनिश्चितता: अमेरिका की नीतियों को लेकर अनिश्चितता है। फेडरल रिजर्व पर दखल की बातें डॉलर-बॉन्ड बाजार को कमजोर करती हैं।
    असर: निवेशक सुरक्षित निवेश ढूंढते हैं और सोने की ओर भागते हैं। इससे सोने की कीमतें बढ़ने लगती हैं।
  3. क्रिप्टो से सोने की ओर रुख: क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव और सख्त नियमों के डर से निवेशक पैसा सोने में लगा रहे हैं।
    असर: पिछले कुछ समय के दौरान भारत में शेयर बाजार से कम रिटर्न ने भी सोने को आकर्षक बना दिया। मांग बढ़ते ही (Gold Price Hike) कीमतें चढ़ जाती हैं।
  4. डीडॉलराइजेशन: कई देश डॉलर का इस्तेमाल कम करके अपने आर्थिक मॉडल बदल रहे हैं। अमेरिका पर कर्ज बढ़ रहा है और डॉलर कमजोर हो रहा है।
    असर: डॉलर कमजोर होता है, तो सोने में तेजी आती है।
  5. लॉन्ग-टर्म एसेट: सोना कभी भी पूरी तरह बेकार नहीं होता। यह नष्ट नहीं होता, सीमित मात्रा में है और महंगाई के समय अपनी कीमत बचा लेता है।
    असर: लंबे समय में (Gold Price Hike) सोना रखना ज्यादातर फायदेमंद है।
Kerala Cabinet : केरल में विभाग बंटवारे के बाद बढ़ी सियासी चर्चा, गृह मंत्रालय किसे मिला इस पर रही सबसे ज्यादा नजर
Smoking Lip Darkening: सिगरेट के धुएं से होंठ क्यों पड़ते हैं काले? जानिए त्वचा विशेषज्ञ क्या कहते हैं
आपकी ED हदें पार कर रही है’, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सॉलिसिटर जनरल से ऐसा क्यों कहा?
कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड का मामला, SC का योगी सरकार को नोटिस
Theft to get girlfriend an iPhone : नागपुर के लड़कों ने 6.5 लाख के नल चुरा लिए |
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग
B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ में बीएड प्रवेश प्रक्रिया (B.Ed Admission 2026)…

Councillor Resignation
Councillor Resignation : पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, विकास कार्यों को लेकर जताई नाराजगी, संगठन में मची हलचल

पुसौर नगर पंचायत में भाजपा के 8 पार्षदों…

Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम
Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम

लंबे समय से अधूरे पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?