CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर जिले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कोयला और रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त कई वाहनों को जब्त कर उनके मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के सुशासन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संकल्प के अनुरूप की गई है। (Illegal Coal Mining Action in Surajpur)

Contents
  • कलेक्टर के निर्देश पर चला विशेष जांच अभियान : Illegal Coal Mining Action in Surajpur
  • 6 मोटरसाइकिलों से 5 टन कोयला जब्त
  • रेत के अवैध परिवहन में 3 टिपरों पर कार्रवाई : Illegal Coal Mining Action in Surajpur
  • औचक निरीक्षण में 2 और टिपर जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर चला विशेष जांच अभियान : Illegal Coal Mining Action in Surajpur

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार खनिज विभाग, जिला स्तरीय टास्कफोर्स और खनिज अमला लगातार खनन प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में 7 जून को तहसील सूरजपुर के ग्राम पचिरा-मानी चौक मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

6 मोटरसाइकिलों से 5 टन कोयला जब्त

जांच के दौरान ग्राम बेलटिकरी के पास अवैध रूप से कोयला परिवहन करते हुए 6 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया। इन वाहनों से करीब 5 टन कोयला बरामद किया गया। जब्त कोयले को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना सूरजपुर में रखा गया है।

रेत के अवैध परिवहन में 3 टिपरों पर कार्रवाई : Illegal Coal Mining Action in Surajpur

खनिज विभाग ने ग्राम राजापुर, हर्राटिकरा और आसपास के क्षेत्रों में भी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 3 टिपर वाहनों के मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औचक निरीक्षण में 2 और टिपर जब्त

8 जून को राजापुर रेत खदान क्षेत्र में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रेत परिवहन में लगे 2 और टिपर वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों और खनिज सामग्री को पुलिस थाना जयनगर के सुपुर्द कर संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Model Khushbu Ahirwar Death Case में प्रेमी गिरफ्तार, मां ने लगाया Love Jihad का आरोप – कई सवाल खड़े
Bastar Flight Service: बस्तर की बंद हवाई सेवा फिर शुरू होने की उम्मीद, प्रशासन ने एलायंस एयर से तेज की बातचीत
ठाणे में अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, बॉम्बे हाई कोर्ट की सराहना: ‘बॉम्बे को अतिक्रमण से बचाओ!
Divyang Scholarship : दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
सन्न कर देने वाली खबर: 5 साल की बच्ची मालगाड़ी की चपेट में, कोरबा में मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?