CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Voter List OTP Scam : मतदाता सूची अपडेट में OTP फ्रॉड बढ़ा, आयोग ने जनता को किया आगाह

Voter List OTP Scam : मतदाता सूची अपडेट में OTP फ्रॉड बढ़ा, आयोग ने जनता को किया आगाह

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Voter List OTP Scam
Voter List OTP Scam

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया में बढ़ रही OTP आधारित साइबर ठगी (Voter List OTP Scam) को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कई साइबर ठग SIR फॉर्म के नाम पर मोबाइल नंबर लेकर OTP माँगने का प्रयास कर रहे हैं।

Contents
  • फोन आने पर तुरंत मना करें
  • Voter List OTP Scam सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने कहा है कि SIR फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह सुरक्षित है, पर नागरिकों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह बताई गई है कि BLO या कोई भी चुनाव अधिकारी SIR फॉर्म भरवाने के लिए OTP नहीं मांगते। यदि किसी नागरिक को OTP देने के लिए फोन किया जाता है, तो यह सीधे साइबर ठगी (Voter List OTP Scam) का प्रयास है।

फोन आने पर तुरंत मना करें

चुनाव आयोग ने नागरिकों को सलाह दी है कि यदि कोई कॉल कर कहे आपके SIR फॉर्म से जुड़े मोबाइल पर आया OTP हमें दे दीजिए तो तुरंत इन्कार कर दें और बातचीत समाप्त कर दें। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में कॉल करने वाले को स्पष्ट बता दें कि मैं कार्यालय जाकर या अपने BLO से ही बात करूंगा/करूंगी। किसी भी परिस्थिति में OTP साझा न करें। सूचना में यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति OTP बताने के लिए दबाव डाले, धमकाए या सरकारी अधिकारी बनकर जोर दे, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें। हाल के दिनों में कई राज्यों की पुलिस ने भी SIR फॉर्म के नाम पर हो रही इस नई प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर चेतावनी जारी की है।

Voter List OTP Scam सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

चुनाव आयोग ने कहा है कि डिजिटल माध्यम पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही इस तरह की ठगी से बचा सकती है। किसी भी संशय की स्थिति में 1950 हेल्पलाइन या आयोग के सोशल मीडिया हैंडल @CEOChhattisgarh (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम) पर संपर्क किया जा सकता है।

कोरिया ने दर्ज कराया ‘द गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’, ‘मोर गांव मोर पानी‘ और ‘आवा पानी झोंकी’ अभियान के तहत तीन घंटे में बरसाती पानी रोकने खोदे गए 660 सोख्ता गड्ढे
ज्ञापन देने निकले छात्र नेताओं को पुलिस ने रोका, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Land Lease in Chhattisgarh : MLA रिकेश की पहल, शहरी पट्टा वितरण का रास्ता साफ, हजारों परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक
Indravati Bhawan security breach: मंत्रालय परिसर में सांड दिखा, वायरल तस्वीर ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
Rural Scientific Innovation : छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिक अमित कुमार मेश्राम ने ग्रामीण प्रतिभा को दिलाया वैज्ञानिक मंच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?