CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में KYC अपडेट के नाम पर 26 लाख की ठगी, फर्जी सिम और अकाउंट से हुआ फ्रॉड; बैंक अफसर बनकर की कॉल, 3 गिरफ्तार

बिलासपुर में KYC अपडेट के नाम पर 26 लाख की ठगी, फर्जी सिम और अकाउंट से हुआ फ्रॉड; बैंक अफसर बनकर की कॉल, 3 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मई |

मोबाइल पर कोई आपको कितना भी बड़ा भी अफसर बन कर केवाईसी अपडेट कराने का झांसा दे तो ओटीपी बिल्कुल भी न दें, बिलासपुर के सकरी निवासी एक व्यक्ति फर्जी बैंक अफसर के चक्कर में 26 लाख 74 हजार 701 रूपए गंवा चुका है।

थाना रेंज साइबर की टीम ने इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ये लोग फर्जी सिम कार्ड और फर्जी बैंक खातों का धोखाधड़ी में इस्तेमाल करते थे।

बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक डा. संजीव शुक्ला के निर्देश पर एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ मुहिम चला रखी है।

जानिए कैसे हुई ठगी और संभल जाइए

सकरी निवासी जॉनसन एक्का को विगत महीने किसी ने मोबाइल कॉल कर अपने आप को बैंक अधिकारी बताया। बातों में उलझाकर उसने ऑनलाइन KYC करने की प्रक्रिया बताकर एक्का से बैकिंग जानकारी एवं ओटीपी हासिल कर लिया। बाद में एक्का को पता चला कि उसके बैंक खाता से लोन लेकर कुल 26,74,701/- रुपए की ठगी की जा चुकी है।

ठगी के शिकार जानसन एक्का ने सकरी थाने में पूरे वाकए की लिखित शिकायत की, जिस पर अपराध क्रमांक 936/2024 धारा 318(4), बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। मामले की केश डायरी थाना रेंज साइबर बिलासपुर को प्राप्त होने पर विवेचना शुरू हुई।

पुलिस ने शिकायतकर्ता के बैंक खाता संबंधित बैंक से बैंक स्टेटमेंट और साइबर अपराध पोर्टल में की गई रिपोर्ट के ए.टी.आर. रिपोर्ट के आधार पर खाता धारकों और मोबाइल धारकों के बारे में मालूमात हासिल की।

ठगी करने वाले ट्रेस हो गए

पुलिस ने ठगी की रकम प्राप्त करने में इस्तेमाल बैंक खातों को चिह्नांकित कर बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और घटना से संबधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की । ये पता चलने पर कि आरोपी उड़ीसा प्रांत के निवासी हैं, विशेष टीम उन्हें पकड़ने के लिए रवाना हुई।

जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपनी टीम के साथ संदेही खाता धारक क्रूश्ना लूहा (42 वर्ष) निवासी दीपापल्ली थाना उलूंडा जिला सोनापुर उड़ीसा को थाना उलूंडा के स्टाफ के सहयोग से आरोपी के पते पर जाकर ढूंढा गया।

पुलिस को देख आरोपी भाग खड़े हुए

पुलिस को देखकर आरोपी भागने और छुपने का प्रयास किए, जिसे स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया, और थाना उलूडा में लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी गुलेख कुम्हार (40 वर्ष) निवासी दीपापल्ली ,पंकज कुमार खैतान (44 वर्ष) निवासी विवेकानंदपल्ली, राऊरकेला ने ठगी करना स्वीकार किया।

साइबर क्राइम से बचने ये करें-

  • बिलासपुर पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए कुछ सुझावों पर अमल करने की अपील की है, जो इस प्रकार है।
  • अपना बैंक खाता तथा मोबाइल सिम किसी दूसरे व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें, वह आपके बैंक खाता और मोबाइल सिम का उपयोग साइबर ठगी करने में कर सकता है।
  • शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देने वाले अनजान कॉल से सावधान रहें और किसी भी प्रकार के व्हाट्सएप ग्रुप में न जुड़ें और न ही किसी प्रकार की जानकारी साझा करें।
  • कोई भी व्यक्ति अनजान नम्बर से अपने आप को कस्टम विभाग, पुलिस अधिकारी, सीबीआई या ईडी का अधिकारी बताकर बताकर ठगी करने का प्रयास करते हैं, जिसमें पार्सल कैंसिल हो गया है, पार्सल में एटीएम कार्ड, ड्रग्स मिला है जिसे कस्टम विभाग द्वारा जब्त किया गया है, कहकर ‘‘डिजीटल अरेस्ट’’ के नाम पर ठगी किया जा रहा है, जिससे सावधान रहे।
  • पार्सल के नाम पर मोबाइल नंबर पर कॉल करने कहा जाता है जिससे कस्टमर का कॉल फारवर्ड एक्टिवेट हो जाता है और कॉल या मैसेज की जानकारी ठगों के पास चली जाती है, तो इस प्रकार के कॉल से सावधान रहे।
  • अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाइल पर सेव नहीं है, उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करें।
  • अनजान वेबसाइट और अनाधिकृत एप डॉउनलोड या सर्च करने से बचें।
  • कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने या रकम दुगना करने का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें।
  • स्वयं की पहचान छुपाकर सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से इंटिमेट (अश्लील लाइव चैट) करने से बचे।
  • परीक्षा में अधिक अंकों से पास करा देने का झांसा देने वाले व्यक्तियों खासकर +92 नम्बरों से होने वाले साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर तत्काल नजदीकी थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
  • साइबर क्राइम होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। वहीं http://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
सभासद के पति और एक टीचर की ब्लैकमेलिंग-धमकी से टूटा पति, खा लिया जहर
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार
Liquor Syndicate : नाले किनारे चल रहा था शराब का गुप्त खेल, पुलिस पहुंची तो अंधेरे में भागने लगे लोग
MNREGA Payment Update  : मनरेगा श्रमिकों के खातों में पहुंचेगी लंबित मजदूरी राशि, भुगतान जारी
Farmers Protest : मुआवजा नहीं मिलने से भड़के किसान, चेकपोस्ट पर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश…

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ
PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले से शहरी गरीबों के…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

Rajnandgaon Thef Case : पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी…

Ration Shop Action Raigarh : राशन में 31.76 लाख की गड़बड़ी, FIR के बाद संचालक गिरफ्तार
Ration Shop Action Raigarh : राशन में 31.76 लाख की गड़बड़ी, FIR के बाद संचालक गिरफ्तार

कुल 31.76 लाख रुपये के खाद्यान्न की गड़बड़ी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?