सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। Samsung Galaxy S27 Ultra को लेकर सामने आई नई लीक ने टेक जगत में हलचल बढ़ा दी है। इस बार फोन के कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें 5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दे सकती है।
इसके अलावा Galaxy S27 Ultra में नया ISOCELL HP6 सेंसर मिलने की चर्चा है। दावा है कि फोन में दो 200 मेगापिक्सल कैमरे दिए जा सकते हैं, जबकि मौजूदा मॉडल की तुलना में एक कैमरा सेंसर कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें…Wildlife Hunting Gang : पोटाश बम से जंगली सूअर का शिकार, दो गिरफ्तार
Galaxy S27 Ultra में दो 200MP कैमरे?
लीक के अनुसार, Samsung कैमरा सेटअप को नए तरीके से तैयार कर सकती है। दो 200 मेगापिक्सल सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। साथ ही 5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।
फोटो प्रोसेसिंग में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी तस्वीरों में मौजूदा कूल टोन की जगह थोड़ा वॉर्म कलर टोन देने पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें…Jashpur Murder Case : एक हजार रुपए के लिए दोस्त ने दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, जंगल में फेंकी लाश
डिजाइन और बैटरी में भी बदलाव की चर्चा
Galaxy S27 Ultra का एक शुरुआती रेंडर भी सामने आया है, जिसमें फोन का डिजाइन मौजूदा मॉडल से अलग नजर आता है। हालांकि, यह शुरुआती रेंडर है और फाइनल डिजाइन लॉन्च के समय बदल सकता है।
फोन में करीब 5,700mAh की बैटरी और Qi2 वायरलेस चार्जिंग मिलने की चर्चा है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 1TB तक स्टोरेज दिए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…Yukti Thareja : ‘फर्जी’ के नए सीजन में दिखेगा नया चेहरा, शाहिद कपूर संग नजर आएंगी युक्ति थरेजा
Snapdragon प्रोसेसर के साथ आएगा फोन
परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S27 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है। फोन में 16GB तक RAM का विकल्प भी मिल सकता है।
इसके अलावा Galaxy S27 सीरीज में Galaxy S27 Pro नाम से एक नया मॉडल शामिल किए जाने की रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। हालांकि, Samsung की ओर से इन फीचर्स और मॉडल को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
खबरें और भी हैं…Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने का सही समय, इस सप्ताह इतना सस्ता हुआ गोल्ड



