CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Samsung-Google Smart Glasses 2026: AI चश्मे करेंगे लाइव ट्रांसलेशन, बिना फोन छुए होंगे सारे काम

Samsung-Google Smart Glasses 2026: AI चश्मे करेंगे लाइव ट्रांसलेशन, बिना फोन छुए होंगे सारे काम

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

जेंटल मॉन्स्टर और वार्बी पार्कर के साथ मिलकर तैयार किए गए “इंटेलिजेंट आईवियर”, इस साल के अंत तक होंगे लॉन्च

सीजी भास्कर, 23 मई। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां Samsung Electronics और Google ने Google I/O 2026 में अपने नए AI-पावर्ड “इंटेलिजेंट आईवियर” की पहली झलक पेश कर टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। ये स्मार्ट चश्मे सिर्फ फैशन एक्सेसरी नहीं, बल्कि एक पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह काम करेंगे, जो यूजर्स को रियल-टाइम ट्रांसलेशन, नेविगेशन, मैसेज समरी और हैंड्स-फ्री सुविधाएं देंगे। (Samsung-Google Smart Glasses 2026)

Contents
  • जेंटल मॉन्स्टर और वार्बी पार्कर के साथ मिलकर तैयार किए गए “इंटेलिजेंट आईवियर”, इस साल के अंत तक होंगे लॉन्च
  • Gentle Monster और Warby Parker के साथ मिल कर किया तैयार
  • AI और फैशन का दमदार कॉम्बिनेशन
  • लाइव ट्रांसलेशन से खत्म होगी भाषा की बाधा
  • फोन निकाले बिना खींच सकेंगे फोटो
  • Samsung-Google Smart Glasses 2026 : कब होगा लॉन्च?

Gentle Monster और Warby Parker के साथ मिल कर किया तैयार

इन स्मार्ट ग्लासेस को प्रीमियम आईवियर ब्रांड Gentle Monster और Warby Parker के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। जहां जेंटल मॉन्स्टर मॉडर्न और ट्रेंडी लुक लेकर आया है, वहीं वार्बी पार्कर ने क्लासिक और टाइमलेस डिज़ाइन को प्राथमिकता दी है। (Warby Parker Smart Glasses)

Samsung-Google Smart Glasses 2026
Samsung-Google Smart Glasses 2026

AI और फैशन का दमदार कॉम्बिनेशन

सैमसंग की हार्डवेयर इंजीनियरिंग और गूगल की एडवांस AI टेक्नोलॉजी के मेल से तैयार यह इंटेलिजेंट आईवियर यूजर के आसपास के माहौल को रियल-टाइम में समझकर काम करता है। इसमें गूगल का AI असिस्टेंट “Gemini” वॉयस कमांड के जरिए एक्टिव होगा। (AI Smart Glasses)

Samsung-Google Smart Glasses 2026
Samsung-Google Smart Glasses 2026

यूजर्स केवल आवाज़ देकर रास्ता पूछ सकेंगे, नजदीकी कॉफी शॉप खोज सकेंगे, खाना ऑर्डर कर सकेंगे और जरूरी मैसेज का छोटा सारांश भी सुन सकेंगे। इतना ही नहीं, Google I/O 2026 यह स्मार्ट ग्लास कैलेंडर इवेंट जोड़ने और नोटिफिकेशन मैनेज करने में भी मदद करेगा।

लाइव ट्रांसलेशन से खत्म होगी भाषा की बाधा

इस स्मार्ट आईवियर की सबसे बड़ी खासियत इसका रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर है। सामने वाला व्यक्ति जो भी बोलेगा, यह चश्मा तुरंत उसका अनुवाद करके दिखा देगा। Google Intelligent Eyewear इसके अलावा मेन्यू कार्ड, साइनबोर्ड और अन्य टेक्स्ट का लाइव ट्रांसलेशन भी संभव होगा।

Samsung-Google Smart Glasses 2026
Samsung-Google Smart Glasses 2026

फोन निकाले बिना खींच सकेंगे फोटो

गैलेक्सी इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेशन की वजह से यूजर्स बिना फोन हाथ में लिए फोटो क्लिक कर सकेंगे और कई स्मार्ट टास्क आसानी से पूरे कर पाएंगे। (Smart Glasses Launch 2026) यह डिवाइस खासतौर पर ट्रैवलर्स, बिजनेस यूजर्स और टेक-लवर्स के लिए बेहद उपयोगी माना जा रहा है।

Samsung-Google Smart Glasses 2026 : कब होगा लॉन्च?

कंपनी के अनुसार, इंटेलिजेंट आईवियर का पहला कलेक्शन इस साल के आखिर तक चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। आने वाले महीनों में इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी।

संसद भवन सुरक्षा में सेंध की कोशिश: युवक बोला– लगा जैसे स्टेशन है, भीतर से ट्रेन की आवाज आ रही थी
शिवनाथ की नई कहानी ‘निर्गुण की सगुन’ का प्रसारण 1 को
Newlywed Bride Elopes: सात फेरे लेकर ससुराल आई दुल्हन, आठवें दिन ऐसा फैसला कि टूट गया पूरा परिवार
Excise Policy : आबकारी मामले की सुनवाई में अचानक बदलाव, अब इस न्यायाधीश के सामने होगी अहम सुनवाई
दो महीने की बच्ची को लगाए 4 टीके, तड़पती रही तोड़ा दम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Divya Darbar Permission
Raipur Divya Darbar Permission : बागेश्वर धाम को अनुमति, हमें क्यों नहीं? प्रेमासाई महाराज ने दी आंदोलन की चेतावनी

Raipur Divya Darbar Permission : प्रेमासाई महाराज ने…

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?