CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Income Tax Notice : 15 हजार की नौकरी करने वाले शख्स को इनकम टैक्स विभाग ने भेजा 26 करोड़ का नोटिस…परिवार परेशान…

Income Tax Notice : 15 हजार की नौकरी करने वाले शख्स को इनकम टैक्स विभाग ने भेजा 26 करोड़ का नोटिस…परिवार परेशान…

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

हरदोई, 15 अप्रैल। Income Tax Notice : यूपी के हरदोई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट नौकरी करने वाले शख्स को इनकम टैक्स विभाग ने 26 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मिलने के बाद शख्स का परिवार परेशान है और इनकम टैक्स विभाग के चक्कर काट रहा है

क्या है पूरा मामला?

तहसील शाहाबाद के पाली थाना क्षेत्र के अतरजी गांव निवासी एक निजी कर्मचारी को आयकर विभाग की ओर से 26 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है। नोटिस में उसके नाम पर हरियाणा और महाराष्ट्र (पुणे) में दो कंपनियां संचालित होने की बात कही गई है, जिन पर टैक्स बकाया बताया गया है। यह जानकारी मिलते ही पीड़ित राजेश कुमार के होश उड़ गए और अब पीड़ित आयकर विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर है।

दरअसल  राजेश कुमार दिल्ली की एक मोबाइल कंपनी में 2022 से 15 हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर काम कर रहा है। इससे पहले भी वह दो अन्य निजी कंपनियों में नौकरी कर चुका (Income Tax Notice)है। राजेश ने बताया कि दो अप्रैल को उसके गांव के पते पर आयकर विभाग से एक नोटिस आया, जिसमें 25.97 करोड़ रुपये टैक्स बकाया होने की बात लिखी गई थी। वह उस समय दिल्ली में था।

परिजनों ने नोटिस गांव के अन्य लोगों को दिखाया और फिर इसका फोटो उसे व्हाट्सएप किया। राजेश के अनुसार, यह नोटिस हरदोई इनकम टैक्स कार्यालय से 18 मार्च को जारी किया गया था और 27 मार्च तक जवाब मांगा गया था। नोटिस मिलने के बाद राजेश छह अप्रैल को गांव आया और हरदोई स्थित आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

उसने बताया कि उसने कभी कोई कंपनी नहीं खोली और न ही इतने पैसों से कोई लेन-देन किया। पीड़ित का आरोप है कि उसके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर उसके नाम से फर्जी कंपनियां खोली गई हैं।

उसने अधिकारियों से पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजेश के मुताबिक, तीनों कंपनियों में जब वह काम करता (Income Tax Notice)था, तब दस्तावेज जमा कराए गए थे, वहीं से उसके डाटा का दुरुपयोग हो सकता है। फिलहाल आयकर विभाग मामले की जांच में जुटा है। पीड़ित को उम्मीद है कि जल्द ही उसे इस भारी भरकम टैक्स नोटिस से राहत मिलेगी।

अनोखी पुलिस कार्रवाई: कपल को पीटने वालों से पैर छूकर मंगवाई माफी…
Gujarat Police : देर रात चला बड़ा अभियान, सैकड़ों संदिग्धों की जांच में कई लोगों की पहचान हुई
1.6 करोड़ का ‘टाइम मशीन’: डोंगला में तैयार अत्याधुनिक तारामंडल, सीएम करेंगे उद्घाटन
100 से ज्यादा हत्याओं के आरोपी 8 लाख के इनामी नक्सली दिनेश मोडियम ने किया सरेंडर
पासवान का नेता कौन? पशुपति पारस ने दिखाई अपनी ताकत, क्या चुनाव में चिराग को देंगे झटका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

रायगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?