CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India-Pak Tension: वॉर इमरजेंसी के बीच दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर आ गया LRAD सिस्टम, तुरंत मिलेगी लोगों को हमले की वॉर्निंग

India-Pak Tension: वॉर इमरजेंसी के बीच दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर आ गया LRAD सिस्टम, तुरंत मिलेगी लोगों को हमले की वॉर्निंग

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

Delhi police LRAD system: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारत ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. केंद्र सरकार के निर्देश पर देश के 244 जिलों में कल (बुधवार, 7 मई) को मॉक ड्रिल होगी, जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में कई दिनों से अभ्यास जारी है. इस बीच देश की राजधानी नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पर LRAD (लॉन्ग रेंज एकॉस्टिक डिवाइस) सिस्टम तैनात गया है. पुलिस के अधिकारियों को इस सिस्टम के काम करने के बारे में जानकारी दी गई है.

क्या है LRAD सिस्टम?

LRAD एक ऐसी डिवाइस है जो कि विशेष प्रकार का ध्वनि-आधारित उपकरण है. इसका इस्तेमाल लोगों को अलर्ट करने के लिए जाता है.

LRAD बहुत तेज ध्वनि उत्पन्न करता है, जिसे 500 मीटर और एक किलोमीटर से अधिक तक सुना जा सकता है. अचानक हमले की स्थिति में, LRAD एक शक्तिशाली सायरन के रूप में काम करेगा, जो भीड़ को सावधान करेगा और जनता तक आपातकालीन संदेश पहुंचाएगा. LRAD का उपयोग भीड़ नियंत्रण, चेतावनी और आपदा के समय लोगों को निर्देश देने के लिए किया जाता है.

भारत हर मोर्चे पर तैयार, PM मोदी की सेना प्रमुखों संग बैठक

भारत हर मोर्चे पर अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत कर रहा है, जिसमें गहरे समंदर में माइन परीक्षण और बालाकोट के बाद से बेहतर क्षमताएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीनों सेना प्रमुखों और अन्य अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और सेनाओं को खुली छूट दी गई है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि ‘आतंकियों की बची खुची जमीन है उसको मिटा देंगे, इस बार ऐसी सजा देंगे जो उनकी कल्पना से परे होगी’.

7 मई को 244 जिलों में होगी मॉक ड्रिल

पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारी कर रहा है. कल (बुधवार) को देश के 244 जिलों में युद्ध की स्थिति के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न केंद्रीय एजेंसियां, राज्य पुलिस, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और छात्र शामिल होंगे.
https://twitter.com/PTI_News/status/1919673743003287718

भारत-पाकिस्तान में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के चलते जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीमावर्ती गांवों के लोग तैयारी कर रहे हैं। सीमा पार से गोलीबारी की आशंका में ग्रामीण भूमिगत बंकरों की सफाई कर उनमें खाने-पीने का सामान और कूलर जैसी ज़रूरी चीज़ें रख रहे हैं और उनका कहना है कि वे किसी भी हालात का सामना करने को तैयार हैं.

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में क्या हैं इंतज़ाम?

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में कई दिनों से अभ्यास जारी है. श्रीनगर में झेलम किनारे एसडीआरएफ ने बचाव का प्रदर्शन किया. मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह है कि ‘अगर युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो उनको किस तरीके से प्रशिक्षित करना है’. नागरिकों को हवाई हमले या मिसाइल अटैक जैसी आपात स्थिति में बचाव के तरीके सिखाये जा रहे हैं.

भारत के हमले का डर: पाकिस्तान में आटे-दाल का स्टॉक, नेता बोले- जंग हुई तो भाग जाएंगे

भारत द्वारा हमले की कथित तैयारी के बीच पाकिस्तान में डर का माहौल है और लोग आटा-दाल जमा कर रहे हैं, खासकर पीओके के मुजफ्फराबाद में. पाकिस्तानी सांसद शेर अफजल खान मारवात ने कथित तौर पर कहा है कि अगर भारत से जंग छिड़ी तो वह इंग्लैंड चले जाएंगे.

लखनऊ कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: झूठे गैंगरेप केस में महिला दोषी करार, 2 लाख जुर्माने के साथ मिली सजा
सर्वजन की खुशहाली और प्रगति के लिए महाकुंभ में सीएम, स्पीकर संग संगम में डुबकी लगाएंगे विधायक रिकेश सेन, सपत्नीक कल सुबह प्रयागराज होंगे रवाना
कार्ति चिदंबरम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल कोई रोक नहीं
पुलिस की चौंकाने वाली लापरवाही: मुस्लिम युवक का दाह संस्कार
बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, बिस्तर पर रोती बिलखती रही 1 महीने की मासूम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Badshah Divorce Rumours 
Badshah Divorce Rumours : बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, तलाक की चर्चा

Badshah Divorce Rumours  :ऐसे में सोशल मीडिया पर…

Kawardha Suicide Case
Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

Kawardha Suicide Case :आत्महत्या के कारणों का पता…

Minor Driving Crackdown
Minor Driving Crackdown : स्कूल जा रहे 7 छात्र पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए

Minor Driving Crackdown :पुलिस ने चेतावनी दी है…

Ravi Bhagat Arrest 
Ravi Bhagat Arrest : हाईस्कूल हंगामा मामले में रवि भगत पर कार्रवाई, जेल भेजने का आदेश

Ravi Bhagat Arrest :स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाने के बावजूद…

Dhamtari Knife Attack
Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?