CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “सरकार खत्‍म कर दे पटवारी का पद” 🛑 नाराज पटवारियों का अल्‍टीमेटम, कहा – “मांगें नहीं मानी तो अनिश्चिकालीन हड़ताल”

“सरकार खत्‍म कर दे पटवारी का पद” 🛑 नाराज पटवारियों का अल्‍टीमेटम, कहा – “मांगें नहीं मानी तो अनिश्चिकालीन हड़ताल”

By Newsdesk Admin
06/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। छत्‍तीगसढ़ के पटवारियों ने 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का अल्टिमेटम सरकार को देते हुए कहा है कि समस्‍या का समाधान नहीं कर सकते तो पटवारी का पद ही समाप्‍त कर दें।

पटवारी संघ ने छत्तीसगढ़ के राजस्‍व मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंप स्पष्ट कह दिया है कि समस्‍या का समाधान नहीं होने पर 8 जुलाई से सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होंगे। आपको बता दें कि संघ ने राजस्व मंत्री के समक्ष 32 सूत्रीय मांगें रखी हैं। संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप ने बताया कि भुईयां साफ्टवेयर में आ रही दिक्कत से पटवारी परेशान हैं, अगर सरकार ये परेशानी दूर नहीं करती है तो पटवारी का पद ही समाप्त कर दिया जाए। संघ की विगत कई वर्षों से लंबित मांगें हैं जिनका निराकरण न होने से प्रदेश के सभी पटवारी निराश और हताश हैं। सबसे ज्‍यादा समस्‍या भुईयां साफ्टवेयर की वजह से हो रही है। इस साफ्टवेयर में कई खामियां हैं जिन्‍हें ठीक नहीं किया जा रहा है। त्रुटिपूर्ण खसरे जो बैंक में बंधक हैं, ऐसे खसरों को साफ्टवेयर में ठीक या विलोपित नहीं किया गया है, न ही एनआईसी द्वारा उसे विलोपित किया गया है। पटवारी आईडी में संकलन, विलोपन, संशोधन का ऑप्शन नहीं है इसके बावजूद कई जिलों में संकलन, विलोपन संशोधन के नाम पर पटवारियों के खिलाफ दुर्भावनापूर्वक कार्रवाई की जा रही है, इस पर रोक लगाई जाए। किसानों द्वारा कर्ज चुका देने के बाद भी ऑनलाईन भुईयां से बैंक बंधक नहीं हटाया जाता है, ऐसे मामलों की शिकायत होने पर सारा दोषारोपण पटवारियों पर होता है। ऑनलाईन काम करने के लिए आज तक किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई है। पटवारियों को कंप्यूटर, लैपटॉप प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है, पटवारी अपने संसाधन से काम करते हैं। इस काम के लिए अतिरिक्त भत्ता दिया जाना चाहिए। ऑनलाईन नक्शा, बटांकन संशोधन पहले पटवरी आईडी में संशोधित कर राजस्व निरीक्षक की आईडी में भेजा जाता है। जब तक राजस्व निरीक्षक की आईडी से अनुमोदन नहीं होता है तब तक उसी नक्शे से संबंधित अन्य बटांकन या संशोधन नहीं किया जा सकता है, जिसके कारण अनावश्यक विलंब होता है। पटवारी द्वारा अनुनोदन के लिए भेजा गया नक्‍शा बंटाकन पटवारी आईडी में नहीं दिखता जिससे त्रुटि की संभावना रहती है। नक्शा का सर्वर अधिकाशतः खुलता नहीं है। हर बार दुबारा लॉगिन करना पड़ता है। इस समस्या का निराकरण आज तक नहीं किया गया। डिजीटल हस्ताक्षर 100 प्रतिशत करने के लिए शासन स्तर पर दबाव बनाया जाता है। पटवारी खुद अपने खर्च से डिजीटल टोकन बनाते हैं इसके बाद भी उच्चाधिकारी प्रताड़ित करते हैं। ऑनलाईन रजिस्ट्री होने के बाद नामांतरण के लिए पटवारी की आईडी में आता है जिसमें क्रेता-विक्रेता से संबंधित सारी जानकारी अंग्रेजी में रहती है जिसे हिंदी में टाइप करना पड़ता है। लिपिकीय त्रुटि हो सकती है। इसके लिए पटवारी को दोषी समझा जाता है। वर्तमान में प्रदेश स्तर पर 100 प्रतिशत नक्शा, बटांकन का दबाव बनाया जा रहा है।

Anger erupted against the liquor distillery : छात्रों-ABVP ने NH-30 जाम कर रोका यातायात
Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली
Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन
Waterfall Accident : बारिश में काई जमी, पैर फिसलते ही युवक बह गया तेजधार पानी में
Char Dham Yatra 2025 : इस दिन खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट, तिथि, समय और गाइडलाइन का हुआ ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Worker Death FIR
Raigarh Worker Death FIR : रायगढ़ में 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; सुपरवाइजर पर FIR

Raigarh Worker Death FIR : मामले की मर्ग…

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?