CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur ATS Arrest : आइएसआइएस नेटवर्क से जुड़े छत्तीसगढ़ के दोनों किशोर आरोपियों ने 100 से अधिक लोगों को जोड़ा

Raipur ATS Arrest : आइएसआइएस नेटवर्क से जुड़े छत्तीसगढ़ के दोनों किशोर आरोपियों ने 100 से अधिक लोगों को जोड़ा

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Chhattisgarh Influencer Arreste
Chhattisgarh Influencer Arreste

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। प्रतिबंधित आतंकी (Raipur ATS Arrest) संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़ी गतिविधियों में शामिल दो किशोरों की गिरफ्तारी के बाद रायपुर में बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अतिसंवेदनशील डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनसे पता चला है कि दोनों किशोरों ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों के 100 से अधिक किशोरों और युवाओं को आइएसआइएस के ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ा था।

Contents
  • Raipur ATS Arrest त्योहारों पर हिंसा फैलाने की थी साजिश
  • बच्चों को भेजते थे आपत्तिजनक कंटेंट
  • सीधे संपर्क में था पाकिस्तानी नेटवर्क

एटीएस अब उन सभी युवाओं को तलब कर रही है, जिनसे ये किशोर संपर्क में थे। दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एजेंसियों को इनके पास से देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी, संवेदनशील दस्तावेज और खुफिया नक्शे सहित कई आपत्तिजनक डिजिटल डेटा बरामद हुए हैं।

Raipur ATS Arrest त्योहारों पर हिंसा फैलाने की थी साजिश

जांच में यह भी सामने आया है कि आइएसआइएस के पाकिस्तानी मॉड्यूल ने इन किशोरों को त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक तनाव और हिंसा फैलाने के निर्देश दिए थे। पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा लगातार मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे थे।

बच्चों को भेजते थे आपत्तिजनक कंटेंट

सूत्रों के अनुसार, दोनों किशोर अपने समुदाय के बच्चों और युवाओं को जेहादी विचारधारा से प्रभावित करने के लिए आपत्तिजनक वीडियो, भाषण और कट्टरपंथी संदेश भेजते थे। कुछ बच्चों ने यह सामग्री अपने परिवार वालों को दिखाई, जिसके बाद मामले की गंभीरता समझ में आई। परिवारों ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे रुकने को तैयार नहीं थे।

सीधे संपर्क में था पाकिस्तानी नेटवर्क

एटीएस एसपी राजश्री मिश्रा ने बताया कि तकनीकी जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों किशोर सीधे पाकिस्तान में बैठे आइएसआइएस मॉड्यूल से संपर्क में थे। आरोपी फोन कॉल, इंटरनेट मैसेज और प्रॉक्सी चैट एप का उपयोग कर निर्देश प्राप्त कर रहे थे। पूरे मामले की जांच तेजी से जारी है। एटीएस ने साफ किया कि यह सिर्फ ऑनलाइन ब्रेनवॉशिंग का मामला नहीं, बल्कि सक्रिय आतंकी नेटवर्क विस्तार की कोशिश थी, जिसमें नाबालिगों को निशाना बनाया जा रहा था। आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां संभव मानी जा रही हैं।

Bastar Health Crisis : बस्तर में बिगड़ी सेहत की तस्वीर, 10 दिन में 3 छात्र मौत के शिकार, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल करेंगे हालात का जायजा
Public Pandals Policy Update : अब नहीं लगा सकेंगे सार्वजनिक मार्ग और बिजली तारों के नीचे पंडाल
Bitkuli Encroachment Removal : नाली विस्तारीकरण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कंप
Mahanadi Bridge Charama : चारामा में महानदी पर नए पुल को मिली मंजूरी, 28 करोड़ से बदलेगी पूरे क्षेत्र की तस्वीर
Durg Suicide Case: फेसबुक पोस्ट के बाद युवक की मौत, पारिवारिक विवाद जांच के घेरे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?