CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dog Cremation Controversy : मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर हंगामा, परंपरा को लेकर उठे सवाल

Dog Cremation Controversy : मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर हंगामा, परंपरा को लेकर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
Dog Cremation Controversy
Dog Cremation Controversy

सीजी भास्कर, 08 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। तोरवा थाना क्षेत्र के कुदुदंड में रहने वाले एक परिवार के पालतू डॉग की मौत के बाद परिवार उसे अंतिम विदाई देने के लिए तोरवा मुक्तिधाम पहुंचा। परिवार का कहना है कि डॉग उनके लिए परिवार के सदस्य जैसा था, इसलिए उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से उसका दाह संस्कार किया। (Dog Cremation Controversy)

Contents
  • स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति : Dog Cremation Controversy
  • मुक्तिधाम के केयरटेकर पर पैसे लेकर अनुमति देने का आरोप
  • हिंदू रीति-रिवाज से दी अंतिम विदाई : Dog Cremation Controversy
  • पुलिस ने कहा- फिलहाल कार्रवाई की जरूरत नहीं

यह भी पढ़ें : Raipur Dog Feeding Zone : रायपुर में आवारा कुत्तों के लिए बने फीडिंग जोन, अब तय स्थानों पर ही मिलेगा खाना

स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति : Dog Cremation Controversy

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि मुक्तिधाम इंसानों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित स्थल है, इसलिए यहां किसी पशु का दाह संस्कार नहीं किया जाना चाहिए। वार्ड नंबर 41 के पार्षद मोती गंगवानी भी मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर पुलिस में लिखित शिकायत दी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Mukti Dham High Court Order : बदहाल मुक्तिधामों पर जताई नाराज़गी, सभी कलेक्टरों से फोटो सहित रिपोर्ट तलब – गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार को बताया संवैधानिक अधिकार

Dog Cremation Controversy
Dog Cremation Controversy : मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर हंगामा

 

मुक्तिधाम के केयरटेकर पर पैसे लेकर अनुमति देने का आरोप

स्थानीय लोगों ने मुक्तिधाम के केयरटेकर पर 2 हजार रुपए लेकर कुत्ते के दाह संस्कार की अनुमति देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इसके लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : Raipur Stray Dog Menace : राजधानी में आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा, नगर निगम को लिखा गया चेतावनी भरा पत्र

हिंदू रीति-रिवाज से दी अंतिम विदाई : Dog Cremation Controversy

वहीं, कुत्ते की मालकिन ने कहा कि उनका पालतू परिवार के सदस्य की तरह था और उसकी मौत से पूरा परिवार दुखी था। उन्होंने सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने के लिए उसका दाह संस्कार किया। उनका कहना है कि किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था।

यह भी पढ़ें : Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने कहा- फिलहाल कार्रवाई की जरूरत नहीं

एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि परिवार अपने पालतू कुत्ते से भावनात्मक रूप से जुड़ा था और उसकी मौत के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले गया था। स्थानीय लोगों और संगठनों ने विरोध किया, लेकिन फिलहाल मामला पुलिस के हस्तक्षेप का नहीं है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें : Unique Funeral With Cows : महिला की अंतिम यात्रा में 50 से अधिक गायों ने निभाया अद्भुत साथ

CG Breaking : निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी, कमिश्नर ने परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय पर पूरा करने का दिया निर्देश
सिलेंडर ब्लास्ट : तीन महिलाओं सहित 6 की मौत, मलबे में बदला घर
Kerala Fireworks Accident 🛑 कासरगोड के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हादसा 🔥 डेढ़ सौ से ज्यादा घायल, 8 गंभीर
Municipal House Uproar : सदन से सड़क तक पहुंचा विवाद, 175 कब्जों का मामला बना निगम की सबसे बड़ी परीक्षा
Lost mobile phones returned to owners: ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान में 141 फोन मालिकों को मिले वापस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती
Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Chhattisgarh…

Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली
Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली

9वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर…

Bemetara CMHO Controversy
Bemetara CMHO Controversy : बेमेतरा CMHO के खिलाफ CHO संघ का मोर्चा, प्रताड़ना और अनैतिक आचरण के गंभीर आरोप

बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…

Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

भारत और चीन समेत पांच देशों पर 100…

Ganja Seizure
Ganja Seizure : मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे थे दो युवक, पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?