CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘इन गानों को नियमित रूप से बजाएं’, प्राइवेट रेडियो स्टेशनों से महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार की खास अपील

‘इन गानों को नियमित रूप से बजाएं’, प्राइवेट रेडियो स्टेशनों से महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार की खास अपील

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने बुधवार (21 मई) को निजी रेडियो स्टेशनों से एक खास अपील की है। उनका कहना है कि रेडियो पर मराठी के इमोशनल और भक्ति गानों का नियमित प्रसारण किया जाना चाहिए।

शेलार का मानना है कि ग्रामोफोन और कैसेट युग के ये गानें आज भी मराठी सुनने वालों के दिलों पर राज करते हैं। ये गीत लोगों की भावनाओं से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह बात मंत्रालय में आयोजित एक बैठक में कही। इस बैठक में निजी रेडियो चैनलों के प्रतिनिधियों से उनकी बातचीत हुई।

शेलार ने कहा कि राज्य सरकार मराठी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रेडियो माध्यम को सशक्त बनाना चाहती है और इसके लिए निजी रेडियो क्षेत्र के साथ तालमेल बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि हमारी पीढ़ी ने ऑल इंडिया रेडियो के जरिए ऐसे गीतों को सुनते हुए बचपन बिताया है, जिनका भावनात्मक प्रभाव अत्यंत गहरा था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का श्रोतावर्ग हमेशा से भक्ति और भावनात्मक गीतों से विशेष जुड़ाव रखता आया है।

शेलार ने प्रह्लाद शिंदे के अमर भजन का किया जिक्र

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आज भी राज्य के गांवों और शहरों में जब सत्यानारायण पूजा का आयोजन होता है, तो प्रह्लाद शिंदे के अमर भजन उस माहौल को संपूर्णता प्रदान करते हैं। ये गीत केवल संगीत नहीं, बल्कि परंपरा का हिस्सा बन चुके हैं।

शेलार ने कहा कि इन गीतों की उपस्थिति भावनाओं को गहराई तक छूती है और इन्हें सुनना आज भी कई परिवारों के लिए एक सांस्कृतिक अनुष्ठान जैसा है।

इस बैठक में रेड एफएम और रेडियो सिटी 91.1 सहित विभिन्न निजी रेडियो चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में मराठी गीतों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ रेडियो उद्योग को हो रही चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। शेलार ने रेडियो स्टेशनों को भरोसा दिलाया कि सरकार मराठी संस्कृति के संवर्धन में उनके योगदान को सराहती है और उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए तत्पर है।

Nidhan News : दुर्गा काली मंदिर के संस्थापक गुरूजी सुशील कहार नहीं रहे, दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार
मुकेश अंबानी की कंपनी RIL सहित 8 कंपनियों को तगड़ा झटका, एक हफ्ते में डूबे 2,24,630.45 करोड़ रुपये
‘पापा मुझे माफ करना…’ मौत से पहले facebook Live, भोपाल में अतुल सुभाष जैसा मामला…!
Nupur Sanon Engagement : कौन हैं कृति सेनन की बहन नुपूर के मंगेतर स्टेबिन बेन? 3 साल की डेटिंग के बाद हुई सगाई
Nidhan News : वैशाली नगर विधायक रिकेश के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन, आज शाम रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit 
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit  : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव ने चोरी मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 28 जून : समाजवादी पार्टी के…

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर

सीजी भास्कर, 28 जून :  महिला टी20 वर्ल्ड कप…

Arpa River Rejuvenation Project
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी

सीजी भास्कर, 28 जून : उप मुख्यमंत्री अरुण…

Chief Minister Vishnu Deo Sai
Chief Minister Vishnu Deo Sai : किसान परिवार से सर्वोच्च नेतृत्व तक, सादगी, सुशासन और जनकल्याण से सीएम साय ने गढ़ी अलग पहचान

सीजी भास्कर, 28 जून :  किसान परिवार से…

Birth Death Registration
Birth Death Registration : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, आदेश से असंतुष्ट नागरिक अब कर सकेंगे शिकायत

सीजी भास्कर, 28 जून। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (Birth Death…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?