CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Attack Compensation Dispute: हाथी के हमले में मौत के बाद मुआवजे के लिए सामने आईं पांच पत्नियां

Elephant Attack Compensation Dispute: हाथी के हमले में मौत के बाद मुआवजे के लिए सामने आईं पांच पत्नियां

By Newsdesk Admin
23/08/2025
Share
Elephant Attack Compensation Dispute
Elephant Attack Compensation Dispute

सीजी भास्कर, 23 अगस्त  : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला (Elephant Attack Compensation Dispute) सामने आया है। यहां हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद उसकी मुआवजा राशि पर विवाद खड़ा हो गया है। मृतक की पत्नी होने का दावा एक नहीं बल्कि पांच महिलाओं ने किया है। इस अनोखे विवाद ने न केवल गांव बल्कि पंचायत और वन विभाग को भी उलझन में डाल दिया है।

हाथी के हमले में मौत

घटना पत्थलगांव रेंज के ग्राम पंचायत बालाझर की है। चिमटापानी बस्ती निवासी सालिक राम टोप्पो की 25 जुलाई 2025 को हाथी के हमले में मौत हो गई थी। वन विभाग की ओर से स्वजन को छह लाख रुपये मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हुई। (Elephant Attack Compensation Dispute) के दौरान मृतक के बेटे भागवत राम टोप्पो ने बताया कि तात्कालिक सहायता राशि उनकी मां बुधियारो बाई को दी गई और पिता का अंतिम संस्कार भी उन्होंने ही किया।

पांच महिलाओं का दावा

मुआवजा राशि मिलते ही सरगुजा जिले से आईं चार और महिलाएं सामने आईं और स्वयं को सालिक राम की पत्नी बताया। इनमें अनीता बाई, संगीता बाई, शीला बाई और मीना बाई शामिल हैं। अनीता का दावा है कि उसका विवाह सालिक राम से अंबिकापुर जिले के सीतापुर ब्लॉक में हुआ था। वहीं, संगीता और शीला ने भी शादी का दावा किया। मीना बाई का कहना है कि सालिक राम ने सबसे अधिक समय उसके साथ बिताया, इसलिए वही असली वारिस है।

बेटा बोला- 25 साल से कोई संबंध नहीं

भागवत राम का कहना है कि उसकी असली मां सुगंती बाई बचपन में ही छोड़कर चली गई थी। उसके बाद पिता ने बुधियारो बाई से विवाह किया और पिछले 25 साल से परिवार के साथ रह रहे थे। इन वर्षों में किसी और महिला ने पत्नी होने का दावा नहीं किया। उसने साफ कहा कि जिन महिलाओं ने दावा किया है, परिवार उनसे पूरी तरह अनजान है। (Elephant Attack Compensation Dispute) के चलते गांव में चर्चा और भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

वन विभाग की जांच

पत्थलगांव के रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा ने बताया कि फिलहाल जांच की जा रही है। दस्तावेजों और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर ही मुआवजे का वास्तविक हकदार तय होगा। वन विभाग का कहना है कि असली वारिस का निर्धारण पंचायत और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर किया जाएगा। यह विवाद अब प्रशासन और पंचायत के लिए सिरदर्द बन गया है, क्योंकि पांच दावेदारों के बीच सही वारिस चुनना आसान नहीं है। (Elephant Attack Compensation Dispute) ने पूरे इलाके को चर्चा में ला दिया है।

Environmental Rules Penalty : पर्यावरण नियम तोड़े तो अब ₹15 लाख तक जुर्माना और जेल का भी प्रावधान
Bhilai Police checking campaign : धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कई संदिग्धों से पूछताछ
Maoist Surrender : नौ माओवादियों के पुलिस के सामने डाले हथियार, पांच पर था 23 लाख इनाम, एके 47 समेत कुल 12 हथियार सौंपे
Silver crown stolen from temple : राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी
Railway Underbridge Survey : खरसिया में 66.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, अटल परिसर का लोकार्पण और नई घोषणाएँ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?