CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संदीप लकड़ा हत्याकांड : मृतक की पत्नी को नौकरी व 25 लाख का मुआवजा , सर्व आदिवासी समाज का आंदोलन खत्म, 22 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार

संदीप लकड़ा हत्याकांड : मृतक की पत्नी को नौकरी व 25 लाख का मुआवजा , सर्व आदिवासी समाज का आंदोलन खत्म, 22 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार

By Newsdesk Admin
28/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। सरगुजा के संदीप लकड़ा हत्यकांड मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, पीड़ित परिवार और मृतश सर्व आदिवासी समाज के बीच वार्ता हुई जिसमें सीएम के प्रतिनिधि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री ने मृतक के बच्चों की हायर सेकंडरी स्कूल तक नि:शुल्क पढ़ाई, संविदा के रूप में मृतक की पत्नी को नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया, साथ ही सीएम मद से 25 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मामले की बारीकी से जांच का आश्वासन दिया। अब 22 दिन बाद मृतक संदीप लकड़ा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब हो कि जिले के सीतापुर के बहुचर्चित संदीप लकड़ा हत्याकांड मामले में सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निरीक्षक प्रदीप जाॅन लकड़ा को निलंबित कर दिया है। पुलिस पर हत्याकांड की लीपापोती का आरोप है। इस मामले में 10 दिन पहले ही टीआई निरीक्षक प्रदीप को आईजी ने लाइन अटैच किया था।

संदीप लकड़ा मर्डर केस में अब तक निरीक्षक सहित सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई को चुकी है। आईजी के निर्देश पर विभागीय जांच तेज हो गई है। वहीं इस मामले के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। संदीप की पत्नी शालीमा राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगा चुकी है। न्याय नहीं मिलने पर दो बच्चों के साथ आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी।

बता दें कि सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा में रहने वाले मृतक आदिवासी युवक संदीप लकड़ा तीन महीना से लापता था। परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आदिवासी समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज किया गया था। लगभग तीन महीने बाद संदीप लकड़ा का शव को मैनपाट के ग्राम लुरैना में पानी टंकी के नीचे बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था ।

पत्नी की हत्या कर सांप के काटने का बहाना बनाया, दिव्यांग बेटियों ने इशारे से खोल दी साजिश…
Golden achievement of daughters of Chhattisgarh : नेशनल बास्केटबॉल में जीता गोल्ड मेडल
एक और कांग्रेस विधायक टूटने की नौबत, अपने ही विधायक के खिलाफ हाईकोर्ट गई कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने CM से कहा – “आप इधर-उधर क्यों घुमा रहे..”
Indravati Tiger Reserve Crisis 2026: शिकार के साये में जंगल, चार साल में 4 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता
Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ESIC अस्पताल के पास विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

रायपुर के रावाभाठा के हृदयलाल चौक पर स्थि…

Awas Plus 2.0
Awas Plus 2.0 : 268 परिवारों के नाम पढ़े गए ग्राम सभा में, अब जांच के बाद तय होगा किसे मिलेगा पक्के घर का लाभ

रिपोर्टर : ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 24…

Rajnandgaon Jain Samaj
Rajnandgaon Jain Samaj : राजनांदगांव जैन समाज की वरिष्ठ श्राविका सोनी बाई भंसाली का निधन, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

सीजी भास्कर, 24 जून। जैन समाज के लिए…

Railway Track Safety : पावर हाउस स्टेशन के पास ट्रैक में मिली गंभीर खामी, समय रहते सूचना मिलने से टला बड़ा हादसा, VIDEO

Railway Track Safety : भिलाई के पावर हाउस…

Hamar Lab : मुफ्त जांच की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, आखिर क्यों बंद होने लगीं सरकारी लैबें

सीजी भास्कर, 24 जून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?