CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balodabazar Collector Inspection : कलेक्टर दीपक सोनी का औचक निरीक्षण, तहसील कार्यालय में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, स्कूल में बच्चों को किया प्रोत्साहित

Balodabazar Collector Inspection : कलेक्टर दीपक सोनी का औचक निरीक्षण, तहसील कार्यालय में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, स्कूल में बच्चों को किया प्रोत्साहित

By Newsdesk Admin
24/09/2025
Share
Balodabazar Collector Inspection
Balodabazar Collector Inspection

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को सुहेला क्षेत्र का दौरा किया और कई विभागों का औचक निरीक्षण (Balodabazar Collector Inspection) किया। उन्होंने तहसील कार्यालय सुहेला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय और पीएमश्री स्कूल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

तहसील कार्यालय में समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण (Balodabazar Collector Inspection) के दौरान उन्होंने कॉज लिस्ट और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया।

उन्होंने लोक सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया और संचालक को टेबल पर नेम प्लेट लगाने व आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अपूर्ण दस्तावेजों के कारण आवेदन निरस्त नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित तहसील कार्यालय का भी जायजा लिया और साफ-सफाई व बाउंड्री फेंसिंग कराने के निर्देश दिए।

स्कूलों में छात्रों से संवाद

कलेक्टर ने सुहेला स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय और पीएमश्री स्कूल का निरीक्षण (Balodabazar Collector Inspection) किया। उन्होंने छात्रों से मध्यान्ह भोजन और पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कुछ छात्रों से पहाड़े पूछकर उनके ज्ञान का परीक्षण भी किया।

उन्होंने छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर भविष्य में उच्च पदों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले महिला समूह को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर निगम भिलाई क्षेत्र में सफाई व्यवस्था युद्व स्तर पर
Jashpur Bus Accident : बड़ा बस हादसा, 15 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 गंभीर घायल
Teacher Suspension : युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने वाले 4 शिक्षक निलंबित, कईयों का वेतन भी रोका गया
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब शेयर और म्यूचुअल फंड में कर सकेंगे निवेश, लेकिन इंट्राडे-क्रिप्टो पर पाबंदी
Nari Shakti Vandan Act Controversy : सीएम विष्णुदेव साय का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘इंडी’ गठबंधन ने किया घोर महापाप!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

Ayushman Card : अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, नई सुविधा से मिनटों में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

सीजी भास्कर, 29 जून। आयुष्मान भारत योजना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?