CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials

सीजी भास्कर, 25 जुलाई। दुर्ग जिले के कचांदुर गांव के मुक्तिधाम में शनिवार सुबह खून के निशान, नींबू, मछली, अंडे और अन्य पूजा सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह वहां पहुंचे ग्रामीणों ने यह नजारा देखा तो हैरान रह गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। गांव के सरपंच का दावा है कि मुक्तिधाम में सूअर के बच्चे की बलि दी गई है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। (Suspicious Ritual Materials)

Contents
  • बैगा पूजा किए जाने की आशंका : Suspicious Ritual Materials
  • पुलिस ने पशु बलि की पुष्टि नहीं की
  • पुलिस ने किया मुआयना : Suspicious Ritual Materials
  • सावन से पहले ‘गांव बांधने’ की परंपरा

सरपंच ने बताया कि सुबह मुक्तिधाम में रेलिंग लगाने के लिए भेजे गए दो मजदूरों ने वहां बिखरी पूजा सामग्री और खून के निशान देखकर उन्हें सूचना दी। इसके बाद पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों का अनुमान है कि रात के समय किसी ने मुक्तिधाम में तंत्र-मंत्र से जुड़ी पूजा की होगी। सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो जमीन पर खून फैला हुआ था और पूजा में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री बिखरी पड़ी थी। इसके बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

यह भी पढ़ें : मौत बाद BSF जवान का झाड़ियों के बीच अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की जमीन पर सरपंच का कब्जा, ADM बोले – जांच कराएंगे

बैगा पूजा किए जाने की आशंका : Suspicious Ritual Materials

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बैगा ने तंत्र-मंत्र से जुड़ी पूजा की होगी। पूजा पूरी होने के बाद वह वहां से चला गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पूजा किस उद्देश्य से की गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों में डर और उत्सुकता का माहौल है।

यह भी पढ़ें : Bone Ashes Property Dispute: बिलासपुर में संपत्ति विवाद ने तोड़ी इंसानियत की हद, मुक्तिधाम से अस्थियां उठाकर ले गईं मां-बुआ

Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials: श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका

पुलिस ने पशु बलि की पुष्टि नहीं की

मुक्तिधाम के आसपास खून के निशान मिले हैं, लेकिन यह खून किसका है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पशु बलि जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

वहीं सरपंच का दावा है कि सूअर के बच्चे की बलि देकर उसे मटके में रखा गया था। फिलहाल मौके पर मिले सामान के आधार पर केवल तंत्र-मंत्र से जुड़ी पूजा किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : मौलाना अफजल का काला चेहरा उजागर, तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं से शोषण…

पुलिस ने किया मुआयना : Suspicious Ritual Materials

सूचना मिलने पर जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गांव में पूरे दिन इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

यह भी पढ़ें : तंत्र-मंत्र से मारने का डर दिखाकर 37 लाख ठगे:महिला से कहा- कुंडली दोष है, फ्लैट मेरे नाम करो, यूट्यूब देखकर तांत्रिक बना था

सावन से पहले ‘गांव बांधने’ की परंपरा

सरपंच ने बताया कि सावन शुरू होने से एक दिन पहले गांव में बैगा द्वारा ‘गांव बांधने’ की पूजा करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सावन के दौरान तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियों की चर्चाएं भी बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें : Bhilai tantrik fraud case : अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, तांत्रिक ने 85 लाख रुपये ठगे

ख़बरें और भी हैं : Tantra Fraud Case : भाई की मौत का राज जानने रायपुर पहुंचा कारोबारी, तंत्र-मंत्र के नाम पर 40 लाख की ठगी, ‘बाबा’ फरार

Industrial Development Policy Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल
भिलाई के स्टेशन मास्टर से झपटमारी, मोबाइल ले भागे बाईक सवार, बढ़ी इस तरह की वारदात
Essay Competition :  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बच्चों ने दिखाई ऐसी प्रतिभा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया
Animesh Kujur National Record : 100 मीटर में चमका छत्तीसगढ़ का सितारा, अनिमेष कुजूर ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
Naxal Free Village : केंद्रीय गृह मंत्री का बड़ा ऐलान, हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी एक करोड़ रुपए की विकास निधि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?