CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai tantrik fraud case : अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, तांत्रिक ने 85 लाख रुपये ठगे

Bhilai tantrik fraud case : अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, तांत्रिक ने 85 लाख रुपये ठगे

By Newsdesk Admin
24/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। छत्तीसगढ़ के भिलाई में घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर महिला से करीब 85 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोपी ने महिला को कभी जिन्न और प्रेत बाधा का डर दिखाया, कभी निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का वादा किया। गुप्त पूजा और पति के एक्सीडेंट की भविष्यवाणी कर डराया। (Bhilai tantrik fraud case)

Contents
  • रिश्तेदार के जरिए हुई थी पहचान : Bhilai tantrik fraud case
  • जिन्न नाराज हो जाएंगे कहकर बनाता था दबाव
  • पति के एक्सीडेंट की भविष्यवाणी कर मांगे डेढ़ लाख : Bhilai tantrik fraud case
  • ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर भी लिए लाखों
  • कभी जेल, कभी मां के ऑपरेशन का बताया बहाना : Bhilai tantrik fraud case
  • पैसे मांगने पर नस काटकर भेजी फोटो

इसके बावजूद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अपने हाथ की नस काटकर व्हाट्सएप पर फोटो भेज दी। खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच में गिरफ्तार बताकर फिर पैसे ऐंठ लिए।

भिलाई की रहने वाली संगीता कश्यप ने कोतवाली थाने भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जबलपुर निवासी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिश्तेदार के जरिए हुई थी पहचान : Bhilai tantrik fraud case

शिकायत के मुताबिक, नवंबर 2023 में संगीता कश्यप एक पारिवारिक कार्यक्रम में रायपुर गई थी। वहां रिश्तेदारों और परिचितों के साथ उनकी मुलाकात पवन बधौलिया से हुई। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी घरेलू परेशानियों का जिक्र किया। इस पर पवन ने दावा किया कि उसकी पहुंच ऐसे लोगों तक है जो विशेष पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के जरिए सारी समस्याएं दूर कर सकते हैं।

महिला का आरोप है कि, इसके बाद आरोपी लगातार उसे फोन कर ग्रह दोष, प्रेत बाधा और जिन्न का डर दिखाने लगा। वह कहता था कि जबलपुर में गुप्त पूजा कराई जा रही है। इसके लिए पैसे भेजने होंगे। आरोपी ने 43 दिन तक दीपक जलाने जैसी बातें भी कहीं और पूजा के नाम पर लगातार पैसे मांगता रहा।

जिन्न नाराज हो जाएंगे कहकर बनाता था दबाव

महिला ने पुलिस को बताया कि, जब भी वह पैसे देने में देरी करती थी, आरोपी उसे डराता था कि, जिन्न नाराज हो जाएंगे और परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आरोप है कि उसने कई बार दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर पैसे लिए। महिला ने अपने रिश्तेदार के जरिए 50 हजार रुपए भी एक क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करवाए।

पति के एक्सीडेंट की भविष्यवाणी कर मांगे डेढ़ लाख : Bhilai tantrik fraud case

शिकायत में महिला का कहना है कि, आरोपी ने उसे कहा था कि यदि विशेष पूजा नहीं कराई गई तो उसके पति का एक्सीडेंट हो सकता है। इसके लिए उसने 1.50 लाख रुपए लिए थे। बाद में महिला के पति की सड़क हादसे में मौत भी हो गई।

आरोपी ने इसी डर का फायदा उठाकर उससे पैसे वसूले। पति के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी आरोपी लगातार पैसों की मांग करता रहा था।

ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर भी लिए लाखों

महिला के बेटे विक्रांत कश्यप को भी आरोपी ने अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर बड़ा मुनाफा मिलने का झांसा दिया। इसके बाद बेटे के बैंक खातों से भी किस्तों में पैसे भेजे गए।

आरोपी ने दावा किया था कि, वह कुछ लोगों के साथ मिलकर बड़ा निवेश कर रहा है। जिसमें करोड़ों रुपए का फायदा होगा और महिला को ब्याज समेत पूरी रकम लौटा दी जाएगी। लेकिन पैसा वापस नहीं मिला।

कभी जेल, कभी मां के ऑपरेशन का बताया बहाना : Bhilai tantrik fraud case

महिला के अनुसार, आरोपी अक्सर अपनी आर्थिक परेशानी बताकर पैसे मांगता था। कभी वह खुद को कोलकाता जेल में बंद बताता, तो कभी मां के ब्रेन हेमरेज और ऑपरेशन का हवाला देता था। एक बार उसने पिता की मौत का बहाना बनाकर भी पैसे लिए।

16 अगस्त को आरोपी ने महिला को फोन कर कहा कि, उसे उज्जैन के पास पुलिस ने पकड़ लिया है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच ले जाया जा रहा है। उसने कहा कि, पुलिस छोड़ने के लिए 7 लाख रुपए मांग रही है। आरोपी ने उसे और उसके बेटे को फर्जी केस में फंसाने और गुंडे भेजने की धमकी भी दी। डर के कारण उसने किश्तों में 5 लाख रुपए और भेज दिए।

पैसे मांगने पर नस काटकर भेजी फोटो

जब महिला और उसके बेटे ने अपने पैसों का हिसाब मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शिकायत के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2025 को उसने अपने हाथ की नस काटकर फोटो खींची और व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके जरिए वह महिला पर मानसिक दबाव बनाता रहा।

महिला का आरोप है कि, जब उसने निवेश की रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसा लौटाने के बजाय सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया। उसने फर्जी नियुक्ति पत्र, जॉइनिंग लेटर और अधिकारियों से सिफारिश कराने जैसी बातें कहकर लाखों रुपए और ले लिए।

आरोपी कभी कहता था कि नियुक्ति पत्र घर तक पहुंच गया था, कभी कहता था कि उसका दोस्त लेटर संभालकर रखा है। नौकरी के नाम पर महिला को भोपाल भी बुलाया गया, जहां उसने 4 लाख रुपए कैश दिए। फिलहाल, पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

दो महीने शराब और नानवेज पर प्रतिबंध, CM योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर जारी किया फरमान, कहा – “दिल से मानें”
छत्तीसगढ़ प्रदेश विश्वविद्यालय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी महासंघ में दुर्ग के उमेश साहू अध्यक्ष बने, बिलासपुर से सुनील महासचिव नियुक्त, एक राह एक सलाह पर बनेगी रणनीति
Chhattisgarh GDP Vision 2047 : छग की जीडीपी 5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 75 लाख करोड़ करने का लक्ष्य, सीएम बोले…
IPL 2026 : रायपुर में बड़े मुकाबले पर मौसम की नजर, तेज बारिश ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कनें
There was a commotion in the bus : पंडरिया पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg : निरमा पैकिंग के नाम पर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg

Bilaspur POCSO court verdict : रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपी को उम्रकैद

Bilaspur POCSO court verdict

Christian families expelled from village : नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया

Christian families expelled from village

Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार

Juveniles Escape from Observation Home

Bhilai tantrik fraud case : अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, तांत्रिक ने 85 लाख रुपये ठगे

Bhilai tantrik fraud case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?