CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rare Cancer Case Chhattisgarh : बैगा जनजाति की 25 वर्षीय महिला में मिला दुर्लभ कैंसर, 5 घंटे तक चला आपरेशन

Rare Cancer Case Chhattisgarh : बैगा जनजाति की 25 वर्षीय महिला में मिला दुर्लभ कैंसर, 5 घंटे तक चला आपरेशन

By Newsdesk Admin
02/08/2025
Share
Rare Cancer Case Chhattisgarh
Rare Cancer Case Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 2 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी क्षेत्र से संबंध रखने वाली 25 वर्षीय महिला जो बैगा जनजाति से हैं। अपने  गले के दाएं भाग में लंबे समय से लगातार बढ़ रही सूजन के कारण स्थानीय डॉक्टर के पास गई और उसने महिला को बिना देर किए  छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (CIMS), बिलासपुर रेफ़र किया ।यह सूजन लगभग एक वर्ष से धीरे-धीरे बढ़ रही थी ,नींबू के आकार की यह सूजन वर्तमान स्थिती में कान के निचले भाग से लेकर कंधे तक फैल गई थी ,हाल के महीनों में इसमें से रुक-रुक कर रक्तस्राव भी होने लगा था।

समग्र जांच के अंतर्गत गले का  एमआरआई और सीटी स्कैन कराया गया और एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) की गई, जिसमें एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार का कैंसर — हर्थल सेल कार्सिनोमा (Hurthle Cell Carcinoma) — की पुष्टि हुई, जो प्रारंभ में थायरॉयड ग्रंथि से उत्पन्न माना गया। यह कैंसर शरीर के किसी अन्य भाग में तो नहीं फैला है यह देखने के लिए छाती ,पेट तथा मस्तिष्क का सीटी स्कैन कराया गया और उसके बाद एफएनएसी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल सर्जरी की योजना बनाई गई। यह ऑपरेशन ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरती पांडे के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें डॉ. वी.बी. साहू,(एसोसिएट प्रोफेसर)डॉ. श्वेता मित्तल (सहायक प्राध्यापक) और डॉ. ज्योति वर्मा (सीनियर रेजिडेंट) और पीजी स्टूडेंट्स शामिल रहे।

एनेस्थीसिया विभाग की टीम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति ने किया और सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. श्वेता कुजूर ने कुशलतापूर्वक निभाई।अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति को चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह  के माध्यम से जानकारी मिली कि यह महिला बैगा जनजाति की है, तो अधिष्ठाता महोदय के द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किए जाने का आदेश दिया गया। लगभग 5 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ट्यूमर थायरॉयड नहीं, बल्कि पैरोटिड ग्रंथि (लार ग्रंथि) से उत्पन्न हुआ था। पूरी टीम ने मिलकर पैरोटिड  ग्रन्थि को हटाया तथा नेक डिसेक्शन कर इसे अत्यंत सावधानीपूर्वक सफलतापूर्वक ऑपरेट किया गया ।

इस जटिल सर्जरी की सफलता में ओटी नर्सिंग स्टाफ , दीपा  रितु  और देव जी का भी अत्यंत महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिन्होंने ऑपरेशन के दौरान हर चरण में टीम का पूरा साथ दिया।लाखों रुपए की जांचों और ऑपरेशन को हमारे संभाग के सरकारी अस्पताल में मरीज का एक रूपए भी खर्च किए बिना बिल्कुल  निशुल्क(फ्री) होना अधिष्ठाता और चिकित्सा अधीक्षक द्वारा संभव कराया गया । रोगी अब बेहतर स्थिति में है और तेजी से स्वस्थ हो रही है। अधिष्ठाता एवं चिकित्सा अधीक्षक के निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन से यह कार्य संभव हो सका। यह केस न केवल एक दुर्लभ कैंसर की सफल पहचान और उपचार का प्रमाण है, बल्कि सिम्स बिलासपुर की समर्पित मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम, शैक्षणिक नेतृत्व और प्रशासनिक सहयोग की एक मिसाल भी है।

30 मार्च को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं PM मोदी: बिलासपुर में आमसभा, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने बुलाई बैठक..
Cambridge University Admission : CBSE छात्रों के लिए खुला कैम्ब्रिज का दरवाज़ा, अब सीधे 12वीं अंकों से मौका
मर्डर:कन्याभोज करने गई बच्ची पर सेक्सुअल-असॉल्ट; इलेक्ट्रिक शॉक दिया, कार की डिक्की में छिपाई लाश
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
CGPSC Interview : सीजीपीएससी में 265 पदों पर 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू में, कांग्रेस ने 187 कम चयन पर मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?