CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तंत्र-मंत्र से मारने का डर दिखाकर 37 लाख ठगे:महिला से कहा- कुंडली दोष है, फ्लैट मेरे नाम करो, यूट्यूब देखकर तांत्रिक बना था

तंत्र-मंत्र से मारने का डर दिखाकर 37 लाख ठगे:महिला से कहा- कुंडली दोष है, फ्लैट मेरे नाम करो, यूट्यूब देखकर तांत्रिक बना था

By Newsdesk Admin
11/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जून |

छत्तीसगढ़ के भिलाई में यू-ट्यूब देखकर एक युवक तांत्रिक बन गया। उसने महिला की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर पूजा-पाठ किया, फिर 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए। उसके फ्लैट को अपने नाम करने की बात कही। नहीं देने पर कहा कि, तंत्र विद्या से तुम्हें मार देंगे।

खुद को ठगे जाने और धमकी से डरकर महिला ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले आरोपी कुलदीप उर्फ कालू (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि, जुनवानी भिलाई स्थित शिखर अपार्टमेंट निवासी पल्लवी जायसवाल (46) साल 2022 में काफी परेशान थी। उसकी मुलाकात कालीबाड़ी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई। उसने अपनी जन्मकुंडली दिखाई और कहा कि, उसका सेहत ठीक नहीं रहती है। रोजगार भी खराब चल रहा है।

परिचय मिश्रा ने कुंडली देखने के बाद उसमें काफी दोष होना बताया। उसने पल्लवी से कहा कि, पूजा कर उनके ग्रहों को शांत करना होगा। वो उनके गुरु पंडित कुलदीप महाराज से बात करेंगे। उनसे ही ग्रह शांति करवाएंगे। वो काफी सिद्ध पंडित हैं। युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद परिचय मिश्रा ने पं. कुलदीप महाराज को भिलाई बुलवाकर महिला से मिलाया।

कुलदीप मिश्रा ने महिला से कहा कि, उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है। उसकी जान को भी खतरा है। तांत्रिक महिला के फ्लैट की बाधा देखने पहुंचा। उनसे कहा कि, वो जल्द पूजा सामग्री और दक्षिणा की व्यवस्था करे। तुरंत ग्रह शांति पूजा करनी होगी।

महिला के डर का उठाया फायदा

पल्लवी ने 18 जनवरी 2023 को पं. कुलदीप महाराज के खाते में 17000 रुपए जमा किया। महिला काफी डर गई थी। इसका फायदा पंडित ने उठाया। वो बार-बार उसकी जान को खतरा होने की धमकी देता। 18 जनवरी 2023 से लेकर 8 अप्रैल 2025 के बीच उससे 36 लाख 66 हजार रुपए ऐंठ लिए।

फ्लैट उसके नाम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी

जब पंडित ने महिला से 36.66 लाख रुपए लेने के बाद शिखर अपार्टमेंट जुनवानी स्थित उसके फ्लैट को अपने नाम पर करने को कहा। महिला ने ऐसा करने से मना किया, पंडित ने कहा कि, वो यह नहीं करेगी तो वो तंत्र विद्या से उसकी जान ले लेगा। इससे पल्लवी काफी डर गई। उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ढोंगी पंडित को पुलिस ने भेजा जेल

सुपेला पुलिस ने जांच में पाया कि, आरोपी कुलदीप उर्फ कालू पिता जगजीवन (35) हरियाणा के रोहतक के रीटोली का रहने वाला है। वो कोई पंडित नहीं बल्कि यू-ट्यूब देखकर पंडित बन गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके पास से कार, दो मोबाइल, बैनर पोस्टर, प्रचार पसार की सामग्री और कई दवाई जड़ी-बूटी पूजन सामग्री जब्त किया है।

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Compensation Fraud Chhattisgarh : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
BJP MLA cyber-cheated in Raipur : नेता के पीए बनकर ठगों ने ऐंठे 10 हजार रुपए
Mahadev online satta App : गैर जमानती वारंट के खिलाफ प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पहुंचे हाई कोर्ट, आज फिर होगी सुनवाई, कपिल सिब्बल कर रहे पैरवी
Bastar Earthquake Today : देर रात कांपी धरती, ओडिशा के कोरापुट में था केंद्र, 4.4 मापी गई तीव्रता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?